Current Affairs

Opening statement by Prime Minister during meeting with President of Russia

Opening statement by Prime Minister during meeting with President of Russia

आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है, और मैं हमेशा अनुभव करता हूं कि आपको मिलना मतलब एक यादगार मीटिंग भी होती है। बहुत सी चीजों की जानकारियों का आदान प्रदान करने का अवसर मिलता है।

हम लगातार संपर्क में रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च स्तरीय बैठकें भी हुई है। इस वर्ष दिसंबर में हमारी 23वीं समिट के लिए 140 करोड़ भारतीय उत्सुकतापूर्वक आपका इंतजार कर रहे हैं।

Excellency,

यह हमारी स्पेशल एंड प्रिविलेज स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की गहराई है, और व्यापकता का परिचायक है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत और रूस हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। हमारा करीबी सहयोग ना केवल दोनों देशों के लोगों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता, और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।

Excellency,

यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के विषय में हम लगातार चर्चा करते रहे हैं। हाल में किए गए शांति के सभी प्रयासों का हम स्वागत करते हैं। हम आशा करते हैं कि सभी पक्ष constructively आगे बढ़ेंगे। संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने और स्थाई शांति स्थापित करने का रास्ता खोजना होगा। यह पूरी मानवता की पुकार है।

Excellency,

एक बार फिर आपका मैं हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

 

Visitor Counter : 24