Current Affairs

ग्रामीण भारत का सांस्कृतिक मानचित्रण

ग्रामीण भारत का सांस्कृतिक मानचित्रण

राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (एनएमसीएम) के अंतर्गत ‘मेरा गाँव मेरी धरोहर (एमजीएमडी) पोर्टल भारत भर के गाँवों का सांस्कृतिक मानचित्रण करता है। वर्तमान में, 6.23 लाख गाँवों को इसमें शामिल किया जा चुका है। शामिल गाँवों का राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार विभाजन अनुलग्नक-I में दिया गया है। मानचित्रण के दूसरे चरण के लिए अभी तक कोई विशिष्ट योजना नहीं है।

अपने दस्तावेज़ीकरण कार्यों के अंतर्गत, एमजीएमडी मूर्त और अमूर्त दोनों प्रकार के सांस्कृतिक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल करता है, जिनमें मौखिक परंपराएँ, मान्यताएँ, रीति-रिवाज, ऐतिहासिक महत्व, कला रूप, स्थानीय भाषाएँ, विरासत स्थल, पारंपरिक भोजन, प्रमुख कलाकार, मेले और त्यौहार, पारंपरिक पोशाक, आभूषण और स्थानीय स्थलचिह्न शामिल हैं। एमजीएमडी पोर्टल पर डेटा गाँववार व्यवस्थित किया गया है, न कि राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवार सांस्कृतिक श्रेणियों के अनुसार।

कार्यक्रम के लिए वित्त वर्ष 2021-2026 के लिए कुल बजट आवंटन 89.99 करोड़ रुपये है।

कुल जारी बजट – 54.4351 करोड़ रुपये

कुल उपयोग किया गया बजट – 53.4351 करोड़ रुपये (लगभग)

एमजीएमडी कार्यक्रम में स्थानीय कारीगरों और संस्थानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने के लिए मानचित्रित विरासत डेटा का उपयोग करने का कोई प्रावधान नहीं है।

एमजीएमडी कार्यक्रम स्थानीय परंपराओं, प्रथाओं और विरासत संपत्तियों को मान्यता देने वाले प्रामाणिक, ग्राम-स्तरीय सांस्कृतिक प्रोफाइल बनाकर ग्रामीण पहचान को मजबूत करने में योगदान देता है। एक राष्ट्रीय पोर्टल पर संरचित सांस्कृतिक डेटा की उपलब्धता ग्रामीण पर्यटन और स्कूलों की योजना बनाने में सहायक होती है, जिससे सतत आजीविका सृजन और ग्रामीण आर्थिक विकास में योगदान मिलता है।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।

 

अनुलग्‍नक -1

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

अपलोड किए गए गांवों की संख्या

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

176

आंध्र प्रदेश

17142

अरुणाचल प्रदेश

4613

असम

26074

बिहार

39563

चंडीगढ़

12

छत्तीसगढ

19571

दिल्ली

252

गोवा

431

गुजरात

19271

हरयाणा

7579

हिमाचल प्रदेश

18735

जम्मू और कश्मीर

6926

झारखंड

29908

कर्नाटक

29569

केरल

1275

लद्दाख

238

लक्षद्वीप द्वीप समूह

13

मध्य प्रदेश

56429

महाराष्ट्र

40042

मणिपुर

306

मेघालय

7012

मिजोरम

1026

नगालैंड

1498

ओडिशा

47209

पुदुचेरी

127

पंजाब

12084

राजस्थान

46696

सिक्किम

464

तमिलनाडु

19219

तेलंगाना

9824

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

107

त्रिपुरा

899

उतार प्रदेश।

103003

उत्तराखंड

15727

पश्चिम बंगाल

40429

आगंतुक पटल : 62