Wednesday, January 28, 2026
Latest:
Current Affairs

INFORMS ने 2026 फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार के लिए छह फाइनलिस्ट की घोषणा की; इनमें खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भी शामिल

INFORMS ने 2026 फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार के लिए छह फाइनलिस्ट की घोषणा की; इनमें खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग भी शामिल

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) को अपनी पहल, अन्न चक्र के लिए 2026 के लिए प्रतिष्ठित फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार के लिए छह फाइनलिस्ट में शामिल किया गया है। यह ऑपरेशंस रिसर्च (.आर.) आधारित निर्णय समर्थन समाधान है जो राज्यविशिष्ट लॉजिस्टिक्स को ऑप्टिमाइज़ करके भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करता है। भारत में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के साथ साझेदारी में विकसित, यह पहल चेवी, NVIDIA, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट औरईसीसीओ शू सहित अन्य फाइनलिस्ट के साथ खड़ी है।

 

फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार को व्यापक रूप सेऑपरेशंस रिसर्च और एनालिटिक्स का नोबेल पुरस्कारमाना जाता है। फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार उन्नत एनालिटिक्स के दुनिया के सबसे प्रभावशाली, उच्चमूल्य वाले अनुप्रयोगों को मान्यता देता है। शीर्ष छह वैश्विक फाइनलिस्ट में नामित होने सेअन्न चक्रसार्वजनिक प्रणालियों, सरकारी सुधार और बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक्स ऑप्टिमाइज़ेशन में विश्लेषणात्मक नवाचार के मॉडल के रूप में अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित गया है।

 

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी नेअन्न चक्रदिसंबर 2025 में आरंभ किया था।अन्न चक्रमजबूत सरकारसंयुक्त राष्ट्रअकादमिक सहयोग के माध्यम से विकसित किया गया था और यह पूरे भारत में अनाज की आवाजाही को मजबूत करने के लिए उन्नत ऑप्टिमाइज़ेशन मॉडल का उपयोग करता है। इसके राष्ट्रीय कार्यान्वयन से निम्नलिखित परिणाम मिले हैं:

 

 

 

 

फ्रांज़ एडेलमैन पुरस्कार के फाइनल राउंड के लिए अन्न चक्र का चयन, सार्वजनिक वितरण सुधारों  के लिए  स्केलेबल, डेटाड्रिवन मॉडल के तौर पर इसकी ग्लोबल अहमियत को दिखाता है।

 

इस महीने की शुरुआत में, “अन्न चक्रपरियोजना को भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद में CDSA ORSI एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट साइंस एंड एनालिटिक्स प्रैक्टिस अवॉर्ड 2026 मिलाजो इस पहल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को और मज़बूत करता है।

 

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव श्री संजीव चोपड़ा ने कहा, “हमें इन प्लेटफॉर्म पर पहचान मिलने पर गर्व है। अन्न चक्र मॉडल सार्वजनिक प्रणाली को मज़बूत करने के लिए  वैज्ञानिक तरीकों को लागू करने की ताकत को दिखाता है। डब्ल्यूएफपी इंडिया और आईआईटी दिल्ली के साथ हमारी साझेदारी इस मुकाम को हासिल करने में बहुत मददगार रही है।

 

2026 के फ्रांज़ एडेलमैन पुरस्कार के विजेता की घोषणा 12-14 अप्रैल, 2026 को नेशनल हार्बर, मैरीलैंड, यूएसए में INFORMS एनालिटिक्स+ कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

आगंतुक पटल : 307