Current Affairs

राष्ट्रीय खनिज चिंतन शिविर 2026 का शुभारंभ, विकसित भारत 2047 के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण

राष्ट्रीय खनिज चिंतन शिविर 2026 का शुभारंभ, विकसित भारत 2047 के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण

राष्ट्रीय खनिज चिंतन शिविर 2026 का शुभारंभ आज गुजरात के गांधीनगर में हुआ जिसके माध्यम से भारत के खनन दृष्टिकोण विकसित भारत 2047को नयी गति मिली, इसने खनन क्षेत्र में समन्वित सुधार एवं नवाचार के लिए एक मंच तैयार किया। राष्ट्रीय खनिज चिंतन शिविर 2026 के उद्घाटन दिवस का शुभारंभ गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा औपचारिक उद्घाटन के साथ हुआ, जिसमें कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पटिल, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा और कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दूबे भी शामिल हुए। गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया, जिसमें सतत खनिज विकास, कुशल परियोजना निष्पादन और विभागीय समन्वय पर बल दिया गया, जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं तकनीकी रूप से उन्नत भारत के निर्माण के दृष्टिकोण से प्रेरित है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OHJ8.jpg 

विभिन्न राज्यों के खान मंत्रियों ने केंद्रीय एवं राज्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर खनन क्षेत्र के कई पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिसमें परियोजना कार्यान्वयन की चुनौतियां, विभागीय समन्वय एवं राज्य-विशेष मुद्दे शामिल हैं। उनके प्रस्तुतीकरण ने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया, सर्वोत्तम प्रथाओं को उजागर किया और खनन में शासन एवं संचालन की दक्षता को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र एवं राज्यों के बीच सहयोगात्मक चर्चाओं की आधारशिला रखी। इन सत्रों में वर्तमान में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई, तकनीकी जानकारियों को साझा किया गया और स्थायी संसाधनों का उपयोग करने के लिए नवाचारपूर्ण दृष्टिकोणों की खोज की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002I0DN.jpg 

शाम में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने प्रतिभागियों को संबोधित किया, चिंतन शिविर के उद्देश्यों एवं महत्व पर बल दिया और खनन क्षेत्र में कार्यबल प्रबंधन एवं परिचालन-संबंधी शासन को बेहतर बनाने के लिए श्रम संहिता पर अपने विचारों को साझा किया। दिन की समाप्ति केंद्रीय एवं राज्य हितधारकों के बीच सार्थक चर्चाओं एवं बातचीत के साथ हुई, जिसने क्षेत्र में सहयोग एवं जानकारियों का आदान-प्रदान मजबूत किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003T6IK.jpg

पहले दिन ने शिविर के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया और प्रतिभागी दूसरे दिन का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन पर केंद्रित होगा, जो आर्थिक विकास को गति देने एवं विकसित भारत 2047 की प्राप्ति के लिए देश में महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान, प्रचार एवं रणनीतिक उपयोग के लिए एक प्रमुख पहल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0043CKJ.jpg

Hon’ble Chief Minister of Gujarat, Shri Bhupendrabhai Patel, Hon’ble Union Minister for Coal and Mines, Shri G. Kishan Reddy, Hon’ble Union Minister for Jal Shakti, Shri C. R. Patil, Hon’ble Deputy Chief Minister of Bihar, Shri Vijay Kumar Sinha, Hon’ble Minister of State for… pic.twitter.com/Xn5YABBaIj

Union Minister for Coal and Mines, Shri G. Kishan Reddy, in his address at the Rashtriya Khanij Chintan Shivir, highlighted the Ministry of Mines’ achievements over the last decade, including the steady increase in mineral production, successful auctioning of critical mineral… pic.twitter.com/xGpZhuzHPy

WATCH LIVE: Rashtriya Khanij Chintan Shivir 2026 https://t.co/iY8Pan54kD

आगंतुक पटल : 297