राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले उत्सव
राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले उत्सव
राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाले सभी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा देश भर में 362 सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए गए हैं। यह सभी केंद्र एक स्वायत्य संस्थान हैं। राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत देश के सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए, सभी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा अपने सदस्य राज्यों में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों/कार्यक्रमों/उत्सवों में भाग लेने के लिए अन्य ज़ोन/राज्यों के कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है। इन क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों ने महाकुंभ-2025, काशी तमिल संगमम, राष्ट्रीय एकता दिवस और वंदे भारतम कार्यक्रम आदि में भाग लिया। इन उत्सवों के माध्यम से दर्शकों और कला प्रेमियों को देश के अन्य क्षेत्रों की कलाओं और गीत, संगीत और नृत्यों का आनंद लेने और समझने का अवसर मिलता है। ये उत्सव हमारे देश की विभिन्न संस्कृतियों को जानने और समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
साल 2024-25 के दौरान, देश में अलग-अलग सांस्कृतिक उत्सवों को आयोजित करने के लिए सभी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों को 11121.65 लाख रुपये आवंटित/जारी किए गए हैं।
सभी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों द्वारा अपने सदस्य राज्यों में आयोजित अलग-अलग सांस्कृतिक गतिविधियों/कार्यक्रमों/त्योहारों में 55,519 कलाकारों/प्रस्तुतकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से 2323 कलाकार/प्रस्तुतकर्ता ओडिशा के थे।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।