Current Affairs

उन्नत केमिस्ट्री सेल (एसीसी) बैटरी और घरेलू क्षमता

उन्नत केमिस्ट्री सेल (एसीसी) बैटरी और घरेलू क्षमता

भारी उद्योग मंत्रालय उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के अंतर्गत,  ‘उन्नत रसायन सेल (एसीसी) बैटरी भंडारण पर राष्ट्रीय कार्यक्रम’, का संचालन कर रहा है। यह योजना मई 2021 में 18,100 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ 50 गीगा वाट घंटा की घरेलू उन्नत रसायन सेल विनिर्माण क्षमता स्थापित करने के लिए अनुमोदित  की गई थी।

कुल 40 गीगा वाट घंटा की क्षमता चार लाभार्थी फर्मों को आवंटित की गई है। आज तक, पीएलआई एसीसी योजना के तहत किसी भी लाभार्थी फर्म ने कोई प्रोत्साहन राशि का दावा नहीं किया है। आवंटित क्षमता और स्थापित वास्तविक क्षमता का लाभार्थी-वार विवरण इस प्रकार है।

क्रम संख्या

पीएलआई एसीसी योजना के तहत लाभार्थी फर्म

आवंटित क्षमता

(गीगा वाट घंटा में)

स्थापित क्षमता

(गीगा वाट घंटा में)

1.

एसीसी एनर्जी स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड

5

0

2.

ओला सेल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड

20

1

3.

रिलायंस न्यू एनर्जी बैटरी स्टोरेज लिमिटेड

5

0

4.

रिलायंस न्यू एनर्जी बैटरी लिमिटेड

10

0

 

कुल

40

1

 

आयातित बैटरियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में घरेलू निर्माताओं को निम्नलिखित चुनौतियों का सामना करना पड़ता है:

खान मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार,खान मंत्रालय ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें ये शामिल हैं:

पीएलआई एसीसी योजना किसी विशेष तकनीक तक सीमित नहीं है, यह सुनिश्चित करती है कि बेहतर प्रौद्योगिकियों को अधिक प्रोत्साहन मिले। इस योजना को पर्याप्त निवेश आकर्षित करने, अनुसंधान और विकास  को बढ़ावा देने और एसीसी के लिए आयात पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, योजना के तहत, लाभार्थी फर्मों द्वारा अनुसंधान और विकास पर किए गए व्यय को निवेश मानदंड पूरा करने की अनुमति है, जिससे वे अपनी परियोजनाओं के कार्यान्वयन में नवीनतम तकनीक को एकीकृत कर सकें।

भारी उद्योग राज्यमंत्री श्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

  1. तकनीक की अनुपलब्धता
  2. कुशल मानव शक्ति की कमी
  3. महत्वपूर्ण उपकरण और मशीनरी का आयात
  4. अपस्ट्रीम घटकों की अनुपलब्धता

आगंतुक पटल : 49