Current Affairs

अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्तियां

अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्तियां

पिछले पांच वर्षों के दौरान अनुसूचित जाति के 600 छात्रों को राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति प्रदान की गई है, जिनमें 133 छात्राएं हैं।

राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना को 2021-22 से 2025-26 की अवधि के लिए अनुमोदित किया गया है। अगले वित्त वर्ष के लिए योजना के विस्तार की समीक्षा की जा रही है और वह विचाराधीन है।

यह जानकारी केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

आगंतुक पटल : 133