जनगणना में प्रौदयोगिकीय नवाचार
जनगणना में प्रौदयोगिकीय नवाचार
2027 की जनगणना डिजिटल माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है। मोबाइल ऐप के माध्यम से आंकड़े एकत्र करने की योजना है। उत्तरदाता वेब-पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी गणना कर सकते हैं। जनगणना प्रक्रिया का प्रबंधन और निगरानी एक समर्पित पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
जनगणना में, प्रत्येक व्यक्ति का विवरण उस स्थान पर एकत्रित किया जाता है जहां वह गणना की पूरी अवधि के दौरान पाया गया था। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक व्यक्ति के जन्म स्थान और अंतिम निवास स्थान के आधार पर प्रवासन संबंधी आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। जनगणना में वर्तमान निवास पर रहने की अवधि और प्रवास के कारण की जानकारी भी एकत्रित की जाती है। जनगणना के लिए प्रश्नावली, फील्ड के कार्य करने से पहले, केंद्र सरकार द्वारा आधिकारिक राजपत्र के माध्यम से अधिसूचित की जाती है।
गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***