पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत ₹37,000 करोड़ रुपये जारी किए गए
पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत ₹37,000 करोड़ रुपये जारी किए गए
भारत सरकार ने पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) का शुभारंभ वित्तीय रूप से टिकाऊ और परिचालन की दृष्टि से कुशल वितरण क्षेत्र के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार करने के उद्देश्य से किया।
आज तक, इस योजना के तहत जारी की गई कुल केंद्रीय अनुदान राशि लगभग ₹37,000 करोड़ है, जो कि योजना के लिए कुल स्वीकृत सकल बजटीय सहायता का लगभग 38% है।
योजना के तहत निधियों का जारी होना वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) द्वारा बिना किसी विलम्ब के माइलस्टोन प्राप्त करने और निधि जारी करने के दिशानिर्देशों के अनुसार अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने पर निर्भर करता है। निधि जारी करने के लिए उनके मूल्यांकन हेतु, प्रत्येक राज्यों/डिस्कॉम्स के लिए अनुकूलित कार्य योजनाओं पर आधारित एक परिणाम मूल्यांकन ढाँचा विकसित किया गया है।
आज की तारीख में, वितरण अवसंरचना कार्यों के संबंध में किसी भी राज्य का कोई भी दावा इस मंत्रालय के पास अनुमोदन के लिए लंबित नहीं है।
आरडीएसएस राज्य–वार स्वीकृति (संचयी) और वित्तीय वर्ष 2023-24, वित्तीय वर्ष 2024-25 और वित्तीय वर्ष 2025-26 (आज तक) में जारी की गई निधि
(करोड़ रू. में)
क्रम सं.
राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश
स्वीकृत जीबीएस
(संचयी)
वित्त वर्ष 2023-24 में जारी राशि
वित्त वर्ष 2024-25 में जारी राशि
वित्त वर्ष 2025-26 में जारी राशि (28.11.2025 तक)
1
अंडमान एवं निकोबार
428
0
0
41
2
आंध्र प्रदेश
7,240
311
901
204
3
अरुणाचल प्रदेश
992
0
43
153
4
असम
4,107
635
769
816
5
बिहार
6,748
1,268
1,207
985
6
छत्तीसगढ़
3,217
178
304
382
7
दिल्ली
196
0
0
0
8
गोवा
243
15
0
26
9
गुजरात
5,538
507
670
454
10
हरियाणा
4,076
35
205
139
11
हिमाचल प्रदेश
2,561
6
80
459
12
जम्मू एवं कश्मीर
4,803
349
624
828
13
झारखंड
2,272
0
222
348
14
कर्नाटक
27
0
5
0
15
केरल
3,278
22
153
284
16
लद्दाख
788
79
0
3
17
मध्य प्रदेश
7,347
1,006
820
1,235
18
महाराष्ट्र
13,182
820
1,614
604
19
मणिपुर
602
20
58
48
20
मेघालय
1,195
51
146
98
21
मिजोरम
351
22
27
24
22
नगालैंड
479
1
10
43
23
पुडुचेरी
107
0
0
14
24
पंजाब
3,284
115
114
334
25
राजस्थान
12,902
531
1,094
821
26
सिक्कम
409
24
12
68
27
तमिलनाडु
9,139
97
448
0
28
तेलंगाना
72
2
0
34
29
त्रिपुरा
619
36
91
138
30
उत्तर प्रदेश
16,570
1,801
1,822
1,714
31
उत्तराखंड
2,444
11
116
483
32
पश्चिम बंगाल
6,423
221
601
49
योग
1,21,637
8,160
12,158
10,829
यह जानकारी आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बिजली राज्य मंत्री, श्री श्रीपाद येसो नाइक द्वारा दी गई।