Wednesday, January 28, 2026
Latest:
Current Affairs

संसद प्रश्न: मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन

संसद प्रश्न: मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन

भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन के निरंतर प्रयासों में चंद्रमा पर मानवयुक्त यान भेजने सहित भारत की दीर्घकालिक भविष्य योजना है

भारत की अंतरिक्ष भविष्यदृष्टि योजना 2047 के हिस्से के तहत  2040 तक पहले मानवयुक्त चंद्र मिशन की योजना है। इसे पूरा करने की दिशा में, चंद्रयान-4 चंद्र नमूना वापसी मिशन, चंद्रयान-5 इसरो-जैक्सा लूपेक्स मिशन और सरकार द्वारा हाल में अनुमोदित भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन मॉड्यूल-1, अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान और तीसरे प्रक्षेपण पैड सहित गगनयान अनुवर्ती मिशन शामिल हैं।

आगंतुक पटल : 265