Current Affairs

रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अनुसंधान और विकास

रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में अनुसंधान और विकास

सरकार ने रक्षा विनिर्माण में अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए निम्‍न कदम उठाए हैं

डीआरडीओ ने पिछले 3 वर्षों में कुल 148 नई अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के संबंध में बजट अनुमान (बीई), संशोधित अनुमान (आरई) और वास्तविक आवंटन, पिछले तीन वर्षों के वास्तविक व्यय और वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों के अनुसार आवंटन का विवरण निम्नानुसार है:

(करोड़ रुपये में)

 

वर्ष

अनुमोदित बजट अनुमान

(करोड़ रुपये में)

 अनुमोदित संशोधित अनुमान

(करोड़ रुपये में)

अनुमोदित एमए

(करोड़ रुपये में)

वास्तविक

(करोड़ रुपये में)

2022-23

21,330.20

21,130.20

21,130.20

20,585.78

2023-24

23,263.89

23,691.74

23,195.89

22,927.50

2024-25

23,855.61

24,696.94

24,938.70

24,696.94

2025-26

26,816.82

 

सरकार टीडीएफ, डेयर टू ड्रीम, टीओटी, डीसीपीपी और आईडीईएक्स आदि जैसी विभिन्न पहलों के माध्यम से रक्षा उद्योगों में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की साझेदारी को बढ़ावा देती है।

यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज राज्य सभा में श्री एस. सेल्वागणबथी को एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।

आगंतुक पटल : 136