Current Affairs

पंचायती राज मंत्रालय ने देशभक्ति के उत्साह के साथ राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का स्मृति उत्सव मनाया

पंचायती राज मंत्रालय ने देशभक्ति के उत्साह के साथ राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का स्मृति उत्सव मनाया

पंचायती राज मंत्रालय ने भारत के राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। नई दिल्ली में आज यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह के संयोजन में आयोजित किया गया। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज और मंत्रालय के अन्य अधिकारियों ने स्मृति समारोह में भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और पूरे उत्साह तथा देशभक्ति की भावना के साथ वंदे मातरम के राष्ट्रव्यापी सामूहिक गायन में सम्मिलित हुए।

प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी कालजयी रचना आज भी देशभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, उन्होंने युवाओं से भारत की समृद्ध सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं पर गर्व करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत की परिकल्पना में सक्रिय योगदान देने का भी आह्वान किया। श्री विवेक भारद्वाज ने कहा कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ आज के भारत में एकता, गौरव और आत्मनिर्भरता की बढ़ती भावना को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय ने देश भर की सभी पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण स्थानीय निकायों से आग्रह किया है कि वे वंदे मातरम का संदेश गाँवगाँव तक पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय गौरव की भावना और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी को बल मिलेगा।

Visitor Counter : 131