भारत के डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग फ्रेमवर्क के लिए आधिकारिक लोगो डिजाइन हेतु प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
भारत के डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग फ्रेमवर्क के लिए आधिकारिक लोगो डिजाइन हेतु प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 16 अक्टूबर 2025 को भारत के डिजिटल कनेक्टिविटी रेटिंग फ्रेमवर्क के लिए आधिकारिक लोगो डिज़ाइन हेतु एक प्रतियोगिता की घोषणा की थी। प्रतियोगिताओं का विवरण ट्राई की वेबसाइट https://www.trai.gov.in/dcra-portal पर उपलब्ध है। लोगो प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि पहले 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई थी।
लोगो प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ जमा करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए प्रतिभागियों से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, लोगो प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि को 10 दिन यानी 15 नवंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
लोगो प्रतियोगिता के डिज़ाइन के लिए प्रविष्टियाँ ई–मेल आईडी digital-rating@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं।
किसी भी स्पष्टीकरण या अधिक जानकारी के लिए, हितधारक श्री तेजपाल सिंह, सलाहकार, ट्राई से +91-11-20907759 पर संपर्क कर सकते हैं।