Current Affairs

उपराष्ट्रपति ने श्रीकाकुलम जिले के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति ने श्रीकाकुलम जिले के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद भगदड़ पर गहरा दुख व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद भगदड़ पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की जान जाने को अत्यंत दुखद बताते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस त्रासदी से गहरा दुःख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई दुखद भगदड़ से मुझे गहरा दुःख हुआ है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं…।

Deeply pained by the tragic stampede at the Sri Venkateswara Swami Temple at Kashibugga in Srikakulam district, Andhra Pradesh. The loss of lives in this unfortunate incident is extremely distressing. My heartfelt condolences to the bereaved families and prayers for the speedy…

Visitor Counter : 478