Current Affairs

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की शुभकामनाएँ दी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की शुभकामनाएँ दी

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ भेजी हैं।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “दिवाली के पावन अवसर पर, मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ।

भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दिवाली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं जो धन और समृद्धि की देवी हैं।

खुशी का यह त्योहार आत्मचिंतन और आत्मसुधार का भी अवसर है। यह त्योहार वंचितों और ज़रूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियाँ लाने का भी अवसर है।

मैं सभी से सुरक्षित, ज़िम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरणअनुकूल तरीके से दिवाली मनाने का आग्रह करती हूँ। यह दिवाली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें

Visitor Counter : 416