Current Affairs

प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उनके जीवन और संगीत पर अपने विचार साझा किए

प्रधानमंत्री ने भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उनके जीवन और संगीत पर अपने विचार साझा किए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भूपेन हजारिका जी की जयंती पर उनके जीवन और संगीत पर गहन विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी रचनाएं लाखों लोगों को प्रेरित करती रही हैं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“भूपेन हजारिका जी को उनकी जयंती पर स्मरण कर रहा हूं। उनके जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत के अवसर पर, उनके जीवन और संगीत से लाखों लोग कैसे प्रेरित हुए हैं, इस पर मैंने अपने विचार व्यक्त किए हैं।”

असम की संस्कृति को वैश्विक पहचान देने वाले भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को उनकी जयंती पर मेरा नमन।

भारतीय संस्कृति और संगीत जगत को उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। उनके जन्म-शताब्दी वर्ष पर पढ़िए मेरा ये आलेख…https://t.co/3h8fM3juCM

Visitor Counter : 24