संसद प्रश्न: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए स्वदेशी पहल-विशिष्ट सुपरकंप्यूटर
संसद प्रश्न: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए स्वदेशी पहल-विशिष्ट सुपरकंप्यूटर
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के अंतर्गत, अब तक लगभग 39 पेटाफ्लॉप्स (पीएफ) की संयुक्त क्षमता वाले 37 सुपरकंप्यूटर डिज़ाइन, निर्मित एवं चालू किए जा चुके हैं। ये सुपरकंप्यूटर पूरे देश के शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं में स्थित हैं, जिनका विवरण अनुलग्नक में दिया गया है। वर्तमान में 10 और सुपरकंप्यूटर चालू किए जा रहे हैं, जिनमें 20 पीएफ क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा एचपीसी और एआई सेटअप वाला राष्ट्रीय सुविधा केंद्र भी शामिल है।
आत्मनिर्भरता के लिए विभिन्न स्वदेशी सुपरकंप्यूटिंग उप-घटकों का विकास किया गया है जिसमें सर्वर, हाई-स्पीड इंटरकनेक्ट, सिस्टम सॉफ्टवेयर स्टैक, डायरेक्ट-टू-चिप लिक्विड कूलिंग (डीसीएलसी) तकनीकें शामिल हैं। इसके साथ ही, उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर इन घटकों के डिज़ाइन एवं निर्माण के लिए स्वदेशी सुपरकंप्यूटिंग पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया गया है।
ये स्वदेशी परम रुद्र सुपर कंप्यूटर स्वदेशी सॉफ्टवेयर स्टैक और देश में डिजाइन, विकसित एवं निर्मित सर्वरों की रुद्र श्रृंखला का उपयोग करके बनाए गए हैं। इन रुद्र श्रृंखला के सर्वरों को इंटेल, एएमडी और एनवीआईडीआईए जैसे चिप विक्रेताओं के प्रोसेसर एवं एक्सेलरेटर का उपयोग करके एचपीसी और एआई के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) द्वारा डिजाइन किया गया है और इनका निर्माण भारतीय इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा (ईएमएस) विक्रेताओं, मेसर्स वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज और मेसर्स केनेस टेक्नोलॉजीज द्वारा किया जा रहा है। अब तक, परम रुद्र सुपरकंप्यूटर में 6000 रुद्र सर्वर स्थापित किए जा चुके हैं तथा अतिरिक्त 1500 सर्वर निर्माणाधीन हैं।
एनएसएम के क्रम में, एनएसएम 2.0 के भाग के रूप में अगली पीढ़ी के सुपरकंप्यूटिंग पारिस्थितिकी तंत्र के लिए रोडमैप विकसित किया जा रहा है।
एनएसएम 2.0 के अंतर्गत, उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर भारत अपना प्रोसेसर/हार्डवेयर विकसित करने पर भी विचार कर रहा है।
अनुलग्नक
Sr.
Installed Supercomputers Under NSM
Compute
Power
Year of Commissioning
1.
C-DAC, Pune
150 TF
2017
2.
C-DAC, Pune
100 TF
2018
3.
Indian Institute of Technology (IIT), Banaras Hindu University, Varanasi
838TF
2019
4.
Indian Institute of Science Education and Research, Pune
1.7 PF
2020
5.
IIT, Kharagpur
1.66 PF
2020
6.
Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research, Bengaluru
1.8PF
2020
7.
IIT, Kanpur
1.66 PF
2020
8.
C-DAC, Pune, National AI Facility
6.5 PF/210PF (AI)
2020
9.
C-DAC, Pune
100 TF
2020
10.
C-DAC, Pune
100 TF
2020
11.
Society for Electronic Transactions and Security (SETS), Chennai
100 TF
2020
12.
C-DAC, Bengaluru
82 TF
2020
13.
C-DAC, Pune
27 TF
2020
14.
IIT, Hyderabad
838 TF
2021
15.
National Agri-Food Biotechnology Institute (NABI), Mohali
838 TF
2021
16.
C-DAC, Bengaluru, National MSME Facility
838 TF
2021
17.
C-DAC, Pune
230 TF
2021
18.
IIT, Roorkee
1.66 PF
2022
19.
Indian Institute of Science (IISc), Bengaluru
3.3 PF
2022
20.
IIT, Gandhinagar
838 TF
2022
21.
National Institute of Technology (NIT), Trichy
838 TF
2022
22.
IIT, Guwahati
838TF
2022
23.
IIT, Mandi
838 TF
2022
24.
C-DAC, Pune
52.3 TF
2022
25.
IIT, Kharagpur
52.3 TF
2022
26.
IIT, Palakkad
52.3 TF
2022
27.
IIT, Chennai
52.3 TF
2022
28.
IIT, Goa
52.3 TF
2022
29.
PARAM Rudra Pilot
1 PF
2023
30.
National Informatics Centre (NIC), New Delhi
(50 AI PF/1.3 PF)
2024
31.
C-DAC, New Delhi
200 TF
2024
32
Inter-University Accelerator Centre (IUAC), New Delhi
3 PF
2024
33.
National Centre for Radio Astrophysics (NCRA), Pune
1 PF
2024
34.
S. N. Bose National Centre for Basic Sciences, Kolkata
838 TF
2024
35.
IIT, Bombay
3 PF
2025
36.
IIT, Madras
3 PF
2025
37.
IIT, Patna
838 TF
2025
Total
~39 PF