Current Affairs

संसदीय प्रश्न: परमाणु ऊर्जा क्षमता

संसदीय प्रश्न: परमाणु ऊर्जा क्षमता

परमाणु ऊर्जा क्षमता वर्तमान में 8780 मेगावाट है (आरएपीएस-1, 100 मेगावाट को छोड़कर) और 2024-25 के दौरान उत्पादित परमाणु बिजली 56681 मिलियन यूनिट है।

सरकार ने 2047 तक 100 गीगावाट की  परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लक्ष्य के साथ एक महत्वाकांक्षी परमाणु ऊर्जा मिशन (एनईएम) की घोषणा की है।

परमाणु ऊर्जा विभाग परमाणु ऊर्जा और उससे संबंधित सभी पहलुओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण पर आधारित एक व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम लागू करता है जिसमें भारत के ऊर्जा मिश्रण में इसके महत्व के बारे में लोगों के विभिन्न वर्गों को संवेदनशील बनाना भी शामिल है।

वर्ष 2024-25 में, देश के कुल विद्युत उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी लगभग 3.1% थी।

आगंतुक पटल : 123