श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास में पोंगल पर्व मनाया
श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईटी मद्रास में पोंगल पर्व मनाया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान आज चेन्नई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में पोंगल उत्सव में शामिल हुए। आईआईटी मद्रास ने श्री धर्मेंद्र प्रधान का हार्दिक स्वागत किया और पारंपरिक पोंगल उत्सव का आयोजन किया।

श्री धर्मेंद्र प्रधान कृतज्ञता, समृद्धि और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक फसल उत्सव मनाने के लिए संस्थान के परिसर सामुदायिक हॉल में आईआईटी मद्रास परिवार में शामिल हुए।
श्री प्रधान ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए तमिलनाडु की जनता और देश भर में पोंगल का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय बन चुका पोंगल समृद्धि, सद्भाव और एकजुटता की भावना को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने आईआईटी मद्रास परिवार के साथ पोंगल मनाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह त्योहार समृद्धि, स्नेह और एकजुटता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह अवसर सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।
इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री विनीत जोशी, आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटि, संकाय सदस्य, छात्र, कर्मचारी और परिसर समुदाय के सदस्य उपस्थित थे।
A great delight to celebrate #Pongal and immerse in the celebration of abundance, warmth and togetherness with the @iitmadras family.
Synonymous with the vibrant culture of Tamil Nadu, may the spirit of Pongal bring good health and happiness and further peace, prosperity and… pic.twitter.com/t5EPDpUjN2
Cherished moments from today’s #Pongal celebrations.
📍@iitmadras pic.twitter.com/ZJCcYEl8u0
பொங்கல் விழாவை, @iitmadras குடும்பத்துடன் இணைந்து கொண்டாடுவது அபரிமிதமான அன்பு மற்றும் ஒற்றுமை உணர்வுடன் கூடிய மகிழ்ச்சியை அளிக்கிறது.
தமிழ்நாட்டின் வளமான கலாச்சாரத்திற்கு இணையான பொங்கல் பண்டிகை, அனைவருக்கும் நல்ல ஆரோக்கியம், மகிழ்ச்சியுடன் மேலும் அமைதி, செழிப்பு மற்றும்… pic.twitter.com/QeQML55XSP
சென்னை ஐஐடி குடும்பத்தினருடன் பொங்கல் பண்டிகையைக் கொண்டாடுவதில் பெருமை அடைகிறேன். அனைவருக்கும், குறிப்பாக தமிழ்நாட்டு மக்களுக்கு இதயங்கனிந்த பொங்கல் நல்வாழ்த்துகள்.#Pongal pic.twitter.com/Suu3ei5uqs
Celebrating #Pongal at IIT Madras. https://t.co/fvxfMk3R6O