विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में अभिलेखों का स्थानांतरण
विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार में अभिलेखों का स्थानांतरण
24 अक्टूबर 2025 को विशेष अभियान 5.0 के भाग के रूप में, महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों के कुशल अभिलेखीय प्रबंधन और संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, श्री आर.के. पटनायक , अतिरिक्त सचिव और नोडल अधिकारी ने, 25 वर्ष से अधिक पुराने विभागीय अभिलेखों/फाइलों के हस्तांतरण के लिए, महानिदेशक, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) के साथ समन्वय किया।
एनएआई के अधिकारियों ने विभाग के रिकॉर्ड रूम का दौरा किया और स्थानांतरण हेतु चिन्हित फाइलों का मूल्यांकन किया। यह गतिविधि अपर सचिव एवं नोडल अधिकारी श्री आर.के. पटनायक और अवर सचिव श्रीमती राखी विश्वास तथा विधायी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गहन निगरानी में संपन्न हुई।