विशेष अभियान 4.0 की उपलब्धियां और विशेष अभियान 5.0 की तैयारी
विशेष अभियान 4.0 की उपलब्धियां और विशेष अभियान 5.0 की तैयारी
भारत सरकार ने 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक विशेष अभियान 5.0 शुरू करने की घोषणा की है, जिसका केन्द्र बिन्दु (फोकस) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ई-कचरा प्रबंधन नियम वर्ष 2022 के अनुसार उत्पन्न ई-कचरे के निपटान, स्थान प्रबंधन और क्षेत्र कार्यालयों के कार्य स्थल के अनुभव को बढ़ाने पर होगा।
2 अक्टूबर, 2024 से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित विशेष अभियान 4.0 ने स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता के लिए एक उच्च मानदंड स्थापित किया है। कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में इस अभियान ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और क्षेत्र कार्यालयों में प्रभावशाली परिणाम दिए।
विशेष अभियान 4.0 (2 अक्टूबर 2023 – 31 अक्टूबर 2024)
मंत्रालय ने विशेष अभियान 4.0 के दौरान, 78.46 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र को रिक्त किया है और 9,865 मीट्रिक टन से अधिक स्क्रैप का निपटान किया गया, जिससे 38.27 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोयला मंत्रालय के सभी मंत्रालयों/विभागों के बीच विशेष अभियान 4.0 के दौरान रिक्त और स्वच्छ करने की श्रेणी में प्रथम और अर्जित राजस्व में चौथे स्थान पर रहा। कोयला मंत्रालय ने जन शिकायतों और प्रधानमंत्री कार्यालय के संदर्भों का शत-प्रतिशत निपटान किया और निर्धारित लक्ष्य भी शत-प्रतिशत प्राप्त किया (71,632 फाइलों की समीक्षा की गई और 69,227 फाइलों का निराकरण किया गया)। मंत्रालय ने जन-सम्पर्क में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए 2163 ट्वीट, 1137 प्रेस विज्ञप्तियाँ और 61 पीआईबी वक्तव्य जारी किए, जिसमें व्यापक मीडिया कवरेज भी दिया। इस अभियान की पहलों और उपलब्धियों पर प्रभावी ढंग से प्रकाश डाला गया।
अभिनव पहल (विशेष अभियान 4.0)
नवीन पहलों में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा प्रभावी अपशिष्ट पृथक्करण और प्लास्टिक बोतल निपटान के लिए एआई बिन स्थापित करना, सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना, उपयोगकर्ता के अनुकूल डिजाइन और लागत दक्षता, अपशिष्ट से कला (सीएमपीडीआईएल ने अपशिष्ट पदार्थों से “गोल्डन डियर और फॉन” मूर्ति बनाई, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 7 फुट की मूर्ति भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), धनबाद में स्क्रैप से तैयार की गई और कुशल प्रबंधन के अंतर्गत बीसीसीएल ने एक अप्रयुक्त क्षेत्र को टेबल टेनिस कोर्ट में बदल दिया, जिससे कर्मचारी कल्याण और कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा मिला।
एआई बिन्स, सीआईएल
अपशिष्ट से कला, सीएमपीडीआई
अपशिष्ट से कला, बीसीसीएल


पहले बाद में
बीसीसीएल का रिक्त स्थान का कुशल प्रबंधन
मंत्रालय और इसके सार्वजनिक उपक्रमों ने नवंबर, 2024 से अगस्त, 2025 (विशेष अभियान 4.0) की अवधि के दौरान निम्नलिखित लक्ष्य हासिल किए :
12.18 लाख वर्ग फीट क्षेत्र की सफाई करते हुए, स्वच्छता के उच्च मानक को बनाए रखा गया।
10,503 मीट्रिक टन से अधिक स्क्रैप का निपटान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 55.918 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
रिक्त स्थानों का उपयोग विभिन्न प्रयोजनों के लिए करना, जैसे वृक्षारोपण, बागवानी गतिविधियां, सौंदर्यीकरण, चौड़े मार्ग, पार्किंग स्थल, कार्यालय में बैठने की व्यवस्था, भंडारण आदि।
कोयला मंत्रालय की ये उपलब्धियां और उसके सार्वजनिक उपक्रमों की स्वच्छ, हरित और सतत पर्यावरण को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। विशेष अभियान 4.0 की सफलता पर्यावरण के प्रति मंत्रालय की ज़िम्मेदारी के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है और आगामी विशेष अभियान 5.0 के लिए एक मज़बूत आधार तैयार करती है।
कोयला मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 की तैयारी के लिए 26 अगस्त 2025 और 4 सितंबर 2025 को सीआईएल और उसकी सहायक कंपनियों, एनएलसीआईएल, सीसीओ और सीएमपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारियों और नोडल अधिकारियों के साथ संयुक्त सचिव (समन्वय) की अध्यक्षता में तैयारी बैठकें आयोजित की हैं।
पहली तैयारी बैठक में अधिकारियों को विशेष अभियान 4.0 के दौरान कोयला मंत्रालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई और नोडल अधिकारियों को विशेष अभियान 5.0 की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक किया गया।
दूसरी तैयारी बैठक में अभियान की समयसीमा के पालन और विशेष अभियान 5.0 के लिए नई पहलों पर विचार-विमर्श पर जोर दिया गया।
