Current Affairs

​​​​​​​ वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय (हथकरघा एवं हस्तशिल्प) 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2025 को ओडिशा के भुवनेश्वर में हथकरघा एवं हस्तशिल्प के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेंगे

​​​​​​​ वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय (हथकरघा एवं हस्तशिल्प) 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2025 को ओडिशा के भुवनेश्वर में हथकरघा एवं हस्तशिल्प के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेंगे

वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा एवं हस्तशिल्प) कार्यालयों द्वारा 31 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2025 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में हथकरघा एवं हस्तशिल्प राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी और हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के प्रतिनिधि एक साथ भाग लेंगे।

इस सम्मेलन के दो उद्देश्य हैं: पहला, देश में हस्तशिल्प क्षेत्र के अवसरों और चुनौतियों को समझना और दूसरा, सरकार के अंतर्गत इस क्षेत्र के लिए आगामी नई योजना पर विचार-विमर्श करना। नई योजना में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ अधिकाधिक सहभागिता के साथ-साथ योजना के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव है। इस विचार-विमर्श से हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलेगी।

ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव श्री मनोज आहूजा उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे। ओडिशा सरकार की विकास आयुक्त-सह-अतिरिक्त मुख्य सचिव, योजना एवं अभिसरण, श्रीमती अनु गर्ग उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि होंगी।

सरकार के वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव, “हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए नई योजनाएं – एक आदर्श बदलाव” सत्र का उद्घाटन करेंगी और दूसरे दिन “शासन संरचना में व्यापक परिवर्तन” सत्र को भी संबोधित करेंगी। वस्त्र मंत्रालय में विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना और विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) सुश्री अमृत राज, और ओडिशा की आयुक्त-सह-सचिव, हथकरघा, वस्त्र एवं हस्तशिल्प श्रीमती पूनम गुहा तपस कुमार भी उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाएंगी।

इस सम्मेलन का उद्देश्य हितधारकों के बीच संवाद, सहयोग और नीतिगत समान हितों के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है। एक सुदृढ़ शासन ढांचे को आकार देने और देश भर के कारीगरों और बुनकरों को प्रभावी लाभ सुनिश्चित करने में राज्य के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

***

आगंतुक पटल : 238