Current Affairs

वन्यजीव और वन पर्यटन को बढ़ावा

वन्यजीव और वन पर्यटन को बढ़ावा

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से भारत को समग्र रूप से बढ़ावा देता है। वर्तमान गतिविधियों के हिस्से के रूप में; देश के वन क्षेत्रों में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा भी दिया जा रहा है जिसमें महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश शामिल हैं। पर्यटन मंत्रालय अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्रमोशन के माध्यम से भी नियमित रूप से वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देता है।

देश में वन्यजीव पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने इकोटूरिज्म के विकास के लिए राष्ट्रीय रणनीति तैयार की है, जिसे राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को भेजा गया था।

पर्यटन मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत विकास के लिए थीमैटिक सर्किट की पहचान की है। इसमें वन्यजीव और इको सर्किट शामिल हैं। ये सर्किट देश के राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और रिजर्व क्षेत्रों को कवर करते हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से प्राप्त प्रस्तावों/विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जा रही है। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्वदेश दर्शन योजना के इको और वन्यजीव सर्किट के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।

*******

 

अनुलग्नक

 

स्वदेश दर्शन योजना के इको और वन्यजीव सर्किट के अंतर्गत स्वीकृत की गई परियोजनाओं की सूची इस प्रकार है: –

 

इको सर्किट       

(करोड़ रुपए में)        

 

 

क्र. सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

सर्किट/स्वीकृति वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत राशि

1.

झारखंड

इको सर्किट

 2018-19

इको टूरिज्म सर्किट का विकास: दलमाबेतला राष्ट्रीय उद्यानमिरचैयानेतरहाट

30.44

2.

केरल

इको सर्किट

 2015-16

पतनमतिट्टागवीवागामोनतेक्कडी का विकास

64.08

3.

मध्य प्रदेश

इको सर्किट

 2017-18

गांधीसागर बांध का विकासमंडलेश्वर बांधओंकारेश्वर बांधइंदिरा सागर बांधतवा बांधबरगी बांधभेड़ा घाटबाणसागर बांधकेन नदी

93.76

4.

मिजोरम

इको सर्किट

 2016-17

इकोएडवेंचर सर्किट का विकास आइजोलरावपुइचिपखावफावपलेंगपुईचटलांगसकव्रह्मुइतुइतलांगमुथीबेरात्लांगतुइरियल एयरफील्डह्मुइफांग

66.37

5.

तेलंगाना

इको सर्किट

2015-16

महबूबनगर जिले में इको टूरिज्म सर्किट का विकास

91.62

6.

उत्तराखंड

इको सर्किट

2015-16

टिहरी झील और आसपास के इलाकों को नए गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए इकोटूरिज्म, साहसिक खेलों और संबंधित पर्यटन से जुड़ी अवसंरचना का एकीकृत विकासजिला टिहरी

69.17

 

वन्य जीव सर्किट (करोड़ रुपए में)

 

 

क्र. सं.

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

सर्किट / स्वीकृति वर्ष

परियोजना का नाम

स्वीकृत राशि

1.

असम

वन्य जीव सर्किट

2015-16

मानसप्रोबिटोरानामेरीकाजीरंगाडिब्रूसैखोवा का विकास

94.68

2.

मध्य प्रदेश

वन्य जीव सर्किट

2015-16

पन्नामुकुंदपुरसंजयडुबरीबांधवगढ़कान्हामुक्कीपेंच में वन्य जीव सर्किट का विकास

92.10

 

 

आगंतुक पटल : 214