Current Affairs

रेल मंत्रालय ने “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ मनाई;  केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित रहे

रेल मंत्रालय ने “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ मनाई;  केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन में वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ इस अवसर पर उपस्थित रहे

वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर, संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, आज रेल भवन में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव; सदस्य (टी एंड आरएस), श्री आर. राजगोपाल; सचिव, रेलवे बोर्ड, श्रीमती अरुणा नायर  तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के एक हिस्‍से के रूप में, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम के लाइव स्ट्रीमिंग के साथ सभी अधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” का गायन किया गया।

प्रधानमंत्री ने सामूहिक गायन के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्‍यानपूर्वक सुना।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित रेल भवन में आयोजित समारोह में माननीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी शामिल हुए। इस अवसर पर वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन भी हुआ।
#VandeMataram150 🇮🇳 pic.twitter.com/TSOxXFPIrD

केंद्रीय मंत्री ने “वंदे मातरम” को पिछले 150 वर्षों से भारत की चेतना का उद्घोष बताया।

वंदे मातरम्… 150 वर्षों से भारत की चेतना का उद्घोष! pic.twitter.com/nMoyowo8ra

 

अन्य रेलवे जोनों और मंडलों में भी इसी प्रकार के स्मरणोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन किया गया । 🚩
महाप्रबंधक श्री विजय कुमार की उपस्थिति में गूंजा देशभक्ति का स्वर — वन्दे मातरम् ! 🇮🇳
यह आयोजन भारत माता के प्रति श्रद्धा और एकता का प्रतीक बना। 🙏✨#CentralRailway #VandeMataram150pic.twitter.com/VN7bj4laI3

रेल निलयम के सभागार में आज “वंदे मातरम” की शाश्वत लय गूंज उठी, जब दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इस राष्ट्रगीत के गायन में शामिल हुए जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

Celebrating 150 glorious Years of #VandeMataram 🇮🇳
The timeless rythm of Vande Mataram filled the halls at Rail Nilayam today as Shri Sanjay Kumar Srivastava, GM, SCR along with AGM, Senior officers & staff sang the National song that has inspired generations!#VandeMataram150 pic.twitter.com/m7gkGmjxuC

वंदे मातरम” के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, आज उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” का गायन किया।

वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गीत गाया।

#VandeMataram150🇮🇳 @RailMinIndia pic.twitter.com/zOt0bwO42y

वर्ष 2025 बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित करने वाला यह अमर राष्ट्रगीत आज भी लोगों में देशभक्ति, गौरव और एकता की गहरी भावनाओं को जगाता है।

इस समारोह के माध्‍यम से भारत की राष्ट्रीय चेतना में गहराई से समाए इस गीत के प्रति गहरा सम्‍मान व्‍यक्‍त किया गया। विविध कार्यक्रमों के माध्यम से रेल मंत्रालय ने भारत की सांस्कृतिक पहचान और सभी लोगों के बीच एकता तथा सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

Visitor Counter : 271