Current Affairs

राष्ट्रपति 27 से 30 दिसंबर तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति 27 से 30 दिसंबर तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 27 से 30 दिसंबर, 2025 तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी। वह 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार हार्बर से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी।

राष्ट्रपति 29 दिसंबर को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह जमशेदपुर के एनआईटी में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति 30 दिसंबर को झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह-कार्तिक जात्रा को संबोधित करेंगी।

आगंतुक पटल : 548