राष्ट्रपति ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “नए साल के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।”
नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। यह आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। इस अवसर पर, आइए हम राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें।
“वर्ष 2026 हमारे जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाए और एक मजबूत तथा अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करे।”
राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-