Current Affairs

महिला हथकरघा बुनकरों के कल्याण हेतु योजनाएं

महिला हथकरघा बुनकरों के कल्याण हेतु योजनाएं

भारत सरकार का वस्त्र मंत्रालय हथकरघा क्षेत्र को बढ़ावा देने और महिला बुनकरों सहित देश भर में हथकरघा बुनकरों के कल्याण के लिए (i) राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) और (ii) कच्चा माल आपूर्ति योजना (आरएमएसएस) जैसी केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं को लागू कर रहा  है। इन योजनाओं के तहत, पात्र हथकरघा एजेंसियों/बुनकरों को कच्चे माल, उन्नत करघे और सहायक उपकरण की खरीद, सौर प्रकाश, वर्कशेड के निर्माण, कौशल विकास और क्षमता निर्माण के लिए समर्थ प्रशिक्षण, उत्पाद और डिजाइन विकास, तकनीकी और सामान्य बुनियादी ढांचे, उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए घरेलू/विदेशी बाजारों में हथकरघा उत्पादों के विपणन, बुनकर मुद्रा योजना के तहत ऋण, सामाजिक सुरक्षा, पुरस्कृत बुनकरों को जरूरत आधारित वित्तीय सहायता, हथकरघा श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति आदि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इन योजनाओं के तहत महिला हथकरघा बुनकरों के लिए कोई अलग प्रावधान नहीं है। पिछले 3 वर्षों के दौरान समर्थ योजना के अंतर्गत कुशल महिला हथकरघा बुनकरों का राज्यवार विवरण नीचे दिया गया है।

वस्‍त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पिछले तीन वर्षों के दौरान समर्थ योजना के अंतर्गत कुशल महिला हथकरघा बुनकरों का राज्यवार विवरण:

 

क्र. सं.

राज्य का नाम

वित्त वर्ष 2022-23 से 2024-25 के दौरान कुशल महिला बुनकरों की संख्या

 

 

1

आंध्र प्रदेश

425

2

अरुणाचल प्रदेश

328

3

असम

1,327

4

बिहार

431

5

छत्तीसगढ

353

6

गुजरात

379

7

हरियाणा

197

8

हिमाचल प्रदेश

451

9

जम्मू-कश्मीर

361

10

झारखंड

567

11

कर्नाटक

474

12

केरल

1,056

13

मध्य प्रदेश

393

14

महाराष्ट्र

1,027

15

मणिपुर

579

16

मेघालय

133

17

मिजोरम

498

18

नगालैंड

396

19

ओडिशा

727

20

पंजाब

98

21

राजस्थान

331

22

तमिलनाडु

1,027

23

तेलंगाना

697

24

त्रिपुरा

475

25

उत्‍तर प्रदेश

727

26

उत्तराखंड

269

27

पश्चिम बंगाल

451

 

कुल

14,177