Current Affairs

भारत की राष्ट्रपति 14 से 15 जुलाई तक ओडिशा का दौरा करेंगी

भारत की राष्ट्रपति 14 से 15 जुलाई तक ओडिशा का दौरा करेंगी

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 14 से 15 जुलाई, 2025 तक ओडिशा (भुवनेश्वर और कटक) का दौरा करेंगी।

14 जुलाई को राष्ट्रपति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

15 जुलाई को, राष्ट्रपति रावेनशॉ विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और कटक स्थित रावेनशॉ गर्ल्स हाई स्कूल के तीन भवनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगी। वह कटक में आदिकवि सरला दास की जयंती समारोह में भी शामिल होंगी और कलिंग रत्न पुरस्कार-2024 प्रदान करेंगी।