Wednesday, January 28, 2026
Latest:
Current Affairs

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संसद के समक्ष अभिभाषण

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संसद के समक्ष अभिभाषण

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

सरदार पटेल की 150वीं जन्म-जयंती से जुड़े आयोजनों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भाव को मजबूती दी। सभी देशवासी इस बात के भी साक्षी बने कि कैसे भारत रत्न भूपेन हज़ारिका की जन्म-शताब्दी के समारोह, सुरों और देश की एकता के भाव से भरे हुए थे।

जब देशवासी अतीत के ऐसे महान पड़ावों और अपने पूर्वजों के महान योगदान को याद करते हैं, तो नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। ये प्रेरणा विकसित भारत की ओर हमारी यात्रा को और गति देती है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,            

माननीय सदस्यगण,

मेरी सरकार ने बड़ी बीमारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में साढ़े छह करोड़ से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इससे कई जनजातीय इलाकों में इस बीमारी को रोकने में मदद मिली है।

मिशन-मोड में चलाए गए अभियानों के कारण जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। उत्तर प्रदेश के कई पिछड़े इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों में इस रोग की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित हुई है।

ये गर्व की बात है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को आंखों के संक्रमण, ट्रेकोमा से मुक्त घोषित कर दिया है।

मेरी सरकार हर नागरिक को बीमा सुरक्षा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना की इसमें बड़ी भूमिका है। इन योजनाओं से करोड़ों जरूरतमंद नागरिकों को बीमा कवरेज मिला है। इनके तहत 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम भी दिया गया है। ये योजनाएं संकट के समय करोड़ों गरीबों का संबल बनी हैं।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

आज भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। जल-थल-नभ, हर क्षेत्र में भारत की तेज गति आज विश्व में चर्चा का विषय है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

अभी यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर जो सहमति हुई है, मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बधाई देती हूं। ये ऐतिहासिक कदम, भारत में मैनुफैक्चरिंग सेक्टर और सर्विस सेक्टर को गति देगा। भारत के युवाओं के लिए रोज़गार के अनेक नए अवसर बनाएगा।

माननीय सदस्यगण,

सभी ने देखा है कि कैसे GST में ऐतिहासिक नेक्स्ट जनरेशन रिफ़ॉर्म ने देशवासियों को उत्साह से भर दिया। इस रिफॉर्म के कारण देशवासियों को एक लाख करोड़ रुपए की बचत सुनिश्चित हुई। GST में कटौती के बाद वर्ष 2025 में टू व्हीलर का रजिस्ट्रेशन, दो करोड़ पार कर गया है। ये अपने आप में नया रिकॉर्ड है।

इनकम टैक्स कानून भी अब नए स्वरूप में सामने आया है। 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स ज़ीरो करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। ऐसे रिफॉर्म्स से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अभूतपूर्व फायदा हो रहा है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

न्यूक्लियर के अलावा, भारत सोलर पावर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से देश के आम उपभोक्ता अब बिजली के उत्पादक बन रहे हैं। अब तक लगभग 20 लाख rooftop सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। इससे लाखों परिवारों के घर में बिजली का उत्पादन बढ़ा है और इन परिवारों के बिजली बिल कम हुए हैं।

इन सभी प्रयासों से भारत इस दशक के अंत तक पांच सौ गीगावाट की रीन्युएबल एनर्जी कैपेसिटी का लक्ष्य जरूर हासिल करेगा।

माननीय सदस्यगण,

विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए मेरी सरकार, इस रिफ़ॉर्म एक्सप्रेस की गति को निरंतर तेज करती रहेगी।

माननीय सदस्यगण,

आज पूर्वोदय, यानी पूर्वी भारत के तेज विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के समुद्री क्षेत्र में प्रगति की नई संभावनाएं बन रही है। पूर्वोत्तर का क्षेत्र भी अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। पूर्वोत्तर में असम श्रीमंत शंकर देव जी जैसी महान विभूतियों की भूमि है। अब वो दिन भी दूर नहीं जब असम में बनी सेमीकंडक्टर चिप, दुनिया भर के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की लाइफलाइन बनेगी। इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी पर भी अभूतपूर्व बल दिया जा रहा है।

माननीय सदस्यगण,

साथ ही, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 50 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनी हैं। इससे बाजार, अस्पताल और स्कूलों तक पहुंचना सरल हुआ है। 11 वर्षों में पूर्वोत्तर में रेलवे के विकास पर 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम इन तीनों राज्यों की राजधानियां अब ब्रॉडगेज रेल लाइन से जुड़ चुकी हैं। इससे इन इलाकों में आर्थिक प्रगति, रोजगार और पर्यटन उद्योग के लिए नए द्वार खुले हैं।

साथ-साथ पूर्वोत्तर की आरोग्य सुरक्षा के लिए भी, ये दशक निर्णयों का दशक रहा है। ईटानगर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, और असम के शिवसागर में मेडिकल कॉलेज बनने से लाखों परिवारों को इलाज में मदद मिलेगी।

सिक्किम के सिचे में मेडिकल कॉलेज, और अगरतला में महिलाओं और बच्चों का अस्पताल बनने से भी बड़ी सुविधा होगी। इस तरह के प्रयासों से पूर्वोत्तर में एक बड़ा हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है।

माननीय सदस्यगण,

पिछले 11 वर्षों में अनुसूचित जाति के लाखों छात्रों को 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति दी गई है। इससे करीब 5 करोड़ विद्यार्थियों को लाभ हुआ है। आदिवासी क्षेत्रों में सरकार ने 400 से अधिक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भी खोले हैं। इनसे जनजातीय बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य मिल रहा है।

माननीय सदस्यगण,

इसीलिए, मेरी सरकार खुशहाल किसान को विकसित भारत की पहली प्राथमिकता के रूप में देखती है। इसी भावना के साथ सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजना को शुरू किया था। अब तक इस योजना से किसानों को 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है।

मेरी सरकार की सही नीतियों और प्रयासों से आज देश में कृषि उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2024-25 में खाद्यान्न और बागवानी की फसलों में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है। सरकार उन फसलों का भी उत्पादन बढ़ाने के लिए काम कर रही है, जिसमें अभी तक हमारा कृषि क्षेत्र पीछे था।

सरकार की मंशा है कि इससे कृषि उत्पादों का आयात भी कम हो। खाद्य तेल, तिलहन और दलहन से जुड़े नेशनल मिशन के कारण, इन क्षेत्रों में देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। इसके बल पर 2024-25 में देश में ऑयल सीड फसलों का उत्पादन भी बढ़ा है।

किसानों की अतिरिक्त आय के लिए सरकार द्वारा मिलेट्स यानी श्रीअन्न को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने का कार्य भी निरंतर जारी है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए समर्पित विशेष योजनाएं बनाई हैं। और साथ ही, अन्य योजनाओं के केंद्र में भी महिलाओं को रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर जल जीवन मिशन तक हर योजना में महिला लाभार्थियों को बड़ी वरीयता मिली है।

देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए मेरी सरकार ने 10 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा है। आज देश में लखपति दीदियों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। बीते एक वर्ष में ही 60 लाख से ज्यादा महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। मेरी सरकार कुल 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने वाली है।

माननीय सदस्यगण,

मेरी सरकार महिलाओं की आर्थिक उन्नति के साथ-साथ उनके पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे सभी विषयों पर ध्यान दे रही है। सितंबर 2025 में चलाए गए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत लगभग सात करोड़ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हुई है। इस अभियान ने महिलाओं को त्वरित इलाज शुरू कराने में मदद की है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

इसी निडर मन से, इसी भावना से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। भारत ने सिद्ध किया है कि शक्ति का प्रयोग उत्तरदायित्व और विवेक के साथ किया जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा है। हमारे देश ने अपने संसाधनों के बल पर आतंकियों के अड्डों को ध्‍वस्‍त कर दिया। मेरी सरकार ने कड़ा संदेश दिया कि भारत पर किसी भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक होगा। सिंधु जल समझौते को स्थगित किया जाना भी आतंकवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई का हिस्सा है। देश की रक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर भी काम हो रहा है।

माननीय सदस्यगण,

आज माओवादी आतंक की चुनौती 126 जिलों से घटकर आठ जिलों तक सिमट गई है। इनमें भी 3 जिले ही ऐसे हैं, जो गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इस एक साल में माओवाद से जुड़े लगभग 2 हजार लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। इससे लाखों नागरिकों के जीवन में शांति लौटी है।

माओवाद से प्रभावित रहे इलाकों में परिवर्तन को आज पूरा देश देख रहा है। बीजापुर के एक गांव में 25 साल बाद बस पहुंची तो लोगों ने किसी उत्सव की तरह खुशी मनाई। बस्तर ओलंपिक में युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हथियार छोड़ चुके व्‍यक्ति अब जगदलपुर के पंडुम कैफे में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

वर्ष 2025 में भारत का डिफेंस प्रोडक्शन डेढ़ लाख करोड़ रुपए से पार हो चुका है। और डिफेंस एक्सपोर्ट भी रिकॉर्ड 23 हज़ार करोड़ रुपए से ऊपर चला गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, मेड इन इंडिया डिफेंस प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा मजबूत हुआ है।

माननीय सदस्यगण,

मेरी सरकार भारत में नए सेक्टर्स को प्रोत्साहन दे रही है। आधुनिक मैन्युफेक्चरिंग और भविष्य की टेक्नॉलॉजी के लिए माइक्रो चिप में आत्मनिर्भरता बहुत आवश्यक है। वर्ष 2025 में चार और सेमीकंडक्टर मैन्युफेक्चरिंग यूनिट्स को मंज़ूरी दी गई है। भारत में 10 ऐसी फैक्ट्रियां, आने वाले समय में अपना काम शुरू करने वाली हैं। भारत अब नैनो चिप निर्माण के लिए भी बड़े कदम उठा रहा है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

मेरी सरकार इस स्थिति से देश को बाहर निकालने में जुटी है। शिपिंग सेक्टर के लिए सरकार ने करीब सत्तर हजार करोड़ रुपए का ऐतिहासिक पैकेज घोषित किया है। बड़े जहाजों को इंफ्रास्ट्रक्चर का स्टेटस दिया गया है। इतना ही नहीं, शिपिंग से जुड़े पुराने कानूनों को भी वर्तमान जरूरतों के हिसाब से बदला गया है।

माननीय सदस्यगण,

आपको ये जानकर खुशी होगी, कि बीते 11 वर्षों के दौरान देश में सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में पच्चीस लाख से अधिक नए रोजगार सृजित हुए हैं। मेरी सरकार की नीतियों के कारण आज देश में कई नए सेक्टर्स का भी उदय हो रहा है। सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे इन क्षेत्रों में नए रोजगार बन रहे हैं।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

मुद्रा योजना जैसे प्रयास इन युवाओं में उद्यमिता और स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा दे रहे हैं। इस स्कीम के तहत, अभी तक 38 लाख करोड़ रुपए से अधिक का फंड, छोटे-छोटे उद्यमियों को मिला है। करीब 12 करोड़ से अधिक लोन पहली बार स्वरोजगार शुरू करने के लिए दिए गए हैं।

इसी तरह, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत देश के 20 लाख से अधिक कारीगरों को ट्रेनिंग और बैंक से मदद दी जा रही है। पीएम स्वनिधि योजना के तहत भी रेहड़ी-फुटपाथ पर काम करने वाले 72 लाख लोगों को 16 हज़ार करोड़ रुपए की मदद मिल चुकी है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

मेरी सरकार के प्रयासों से आईटी सर्विस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स में भी एक करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

आज स्कूल के स्तर से ही, बच्चों में टेक्नॉलॉजी और इनोवेशन का माइंडसेट बनाया जा रहा है। इसमें अटल इनोवेशन मिशन प्रभावी काम कर रहा है। अभी तक देशभर में एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब्स का लाभ मिल चुका है। इसके अलावा राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन के माध्यम से भी रिसर्च और डेवलपमेंट के कल्चर को गति मिल रही है।

माननीय सदस्यगण,

मेरी सरकार आधुनिक टेक्नॉलॉजी के लिए एक इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स तैयार कर रही है। अब तक साठ हजार युवाओं को सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। दस लाख युवाओं को AI के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

जिस प्रकार हमारी बेटियों का और हमारे दिव्यांग साथियों का प्रदर्शन रहा है, वो शानदार है। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है। इसी प्रकार ब्लाइंड वीमेन क्रिकेट टीम ने भी वर्ल्ड कप जीता। मैं अपनी बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं।

माननीय सदस्यगण,

हमारी तैयारियों और आत्मविश्वास का परिणाम है कि भारत को 2030 Commonwealth Games की मेजबानी का दायित्व दिया गया है।

मुझे विश्वास है कि देश की एक समर्थ युवाशक्ति, विकसित भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

मेरी सरकार ने देश की युवा-शक्ति को राष्ट्र-चिंतन से जोड़ने के लिए विकसित-भारत – यंग लीडर्स डायलॉग प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है। इस वर्ष इस मंच से करीब 50 लाख नौजवानों ने रजिस्ट्रेशन किया। अभी तक MY Bharat संगठन से भी करीब 2 करोड़ युवा जुड़ चुके हैं।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

गुलामी के कालखंड में मैकाले के षडयंत्रों द्वारा भारत के लोगों में हीन-भावना भरने का काम किया गया था। अब आज़ादी के बाद पहली बार मेरी सरकार ने ही उसे तोड़ने का साहस किया है।

माननीय सदस्यगण,

इस वर्ष सौराष्ट्र के सोमनाथ मंदिर के नवनिर्माण के 75 वर्ष भी पूरे होने जा रहे हैं। सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के बाद एक हजार वर्षों की यात्रा, भारत की धार्मिक निष्ठा, सनातन संस्कृति और चिर आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर जिस उत्साह से देश भर के लोगों ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लिया है, वो अतुलनीय है।

कुछ ही समय पूर्व, राजेन्‍द्र चोल द्वारा गंगईकोंडा-चोलापुरम् की स्थापना के भी 1000 वर्ष पूरे हुए। इस अवसर ने भी करोड़ों देशवासियों को अपने अतीत पर गर्व करने का मौका दिया है।

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

माननीय सदस्यगण,

विकसित भारत का लक्ष्य भी किसी एक सरकार या एक पीढ़ी तक सीमित नहीं है। ये एक सतत यात्रा है। इस यात्रा में हम सभी के प्रयास, अनुशासन और निरंतरता का महत्व है। आने वाले समय में देश की प्रगति हमारे सामूहिक संकल्पों से ही होगी।

मुझे विश्वास है कि संसद, सरकार और नागरिक, तीनों मिलकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे। हम भारतवासी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संवैधानिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी देशवासी अपने कर्तव्यों का निर्वहन राष्ट्रहित, राष्ट्र कल्याण में करेंगे, इसी विश्वास के साथ मैं सभी सांसदों को एक सफल और सार्थक सत्र के लिए शुभकामनाएं देती हूं।

धन्यवाद।

जय हिन्द!

जय भारत!

  1. संसद के इस समवेत सत्र को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है। बीता वर्ष भारत के तेज विकास और विरासत के उत्सव के रूप में स्मरणीय रहा है। ये कालखंड अपने साथ अनेक प्रेरणाएं लेकर आया है। इस समय वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में समारोह आयोजित हो रहे हैं। सभी देशवासी इस महान प्रेरणा के लिए, ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी को नमन कर रहे हैं। मैं आप सभी संसद सदस्यों को बधाई देती हूं कि इस पुण्य अवसर पर संसद में विशेष चर्चा का आयोजन किया गया।

आगंतुक पटल : 586