Current Affairs

भारत की पहली हाइड्रोजन-चलित ट्रेन-सेट का निर्माण पूरा हुआ, जींद में इलेक्ट्रोलाइसिस प्रक्रिया पर आधारित हरित हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है

भारत की पहली हाइड्रोजन-चलित ट्रेन-सेट का निर्माण पूरा हुआ, जींद में इलेक्ट्रोलाइसिस प्रक्रिया पर आधारित हरित हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है

भारतीय रेलवे ने रेलवे में हाइड्रोजन संचालित ट्रेन प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रदर्शित करने के लिए अनुसंधान, डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार, प्रायोगिक आधार पर अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने के लिए एक अत्याधुनिक परियोजना शुरू की है।

हाइड्रोजन ट्रेन-सेट का निर्माण पूरा हो चुका है। इस ट्रेन-सेट में उपयोग के लिए हाइड्रोजन की आपूर्ति हेतु जींद में एक हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित किया गया है। इस संयंत्र में विद्युत अपघटन प्रक्रिया का उपयोग करके हाइड्रोजन का उत्पादन किया जा रहा है, जो हरित हाइड्रोजन उत्पादन का एक प्रमुख तत्व है।

हाइड्रोजन ट्रेन-सेट की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

इस परियोजना में शुरूआती चरण से लेकर प्रोटोटाइप निर्माण और भारतीय रेलवे में पहली बार हाइड्रोजन कर्षण प्रौद्योगिकी के विकास तक का डिज़ाइन शामिल है। चूंकि हाइड्रोजन ट्रेन और इसके बुनियादी ढांचे को प्रायोगिक आधार पर विकसित किया गया है, इसलिए इस स्तर पर हाइड्रोजन-ईंधन वाली ट्रेनों की लागत की तुलना, स्थापित कर्षण प्रणालियों से करना उचित नहीं होगा।

यह परियोजना वैकल्पिक ऊर्जा से चलने वाली रेल यात्राओं में प्रगति के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे देश के परिवहन क्षेत्र के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य मुमकिन हो पाएगा।

आगंतुक पटल : 210