Current Affairs

भारतीय रेलवे ने 8 से 14 दिसंबर तक 80% समयबद्धता हासिल की; 22 मंडलों ने 90% का आंकड़ा पार किया।

भारतीय रेलवे ने 8 से 14 दिसंबर तक 80% समयबद्धता हासिल की; 22 मंडलों ने 90% का आंकड़ा पार किया।

भारतीय रेलवे परिचालन दक्षता बढ़ाने और यात्रियों के लिए समय पर सेवाएं सुनिश्चित करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है। 8 से 14 दिसंबर तक, देशभर में रेलगाड़ियों की समग्र समयबद्धता 80% रही , जो समय सारणी बनाए रखने के लिए रेलवे मंडलों के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। सभी मंडलों में से, 37 मंडलों ने 80% से अधिक समयबद्धता हासिल की , जबकि 22 मंडलों ने 90% से अधिक समयबद्धता दर्ज की और 10 मंडलों ने 95% का आंकड़ा पार किया

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंडलों में, रतलाम (पश्चिमी रेलवे) ने उल्लेखनीय 98.5% समयबद्धता दर्ज की , उसके बाद तिरुचिरापल्ली (दक्षिणी रेलवे) 97.5% और मदुरै (दक्षिणी रेलवे) 96.7% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे

इस कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप रेल संचालन सुचारू रूप से जारी है, जिससे यात्रियों और माल ढुलाई दोनों सेवाओं को लाभ हो रहा है।

आगंतुक पटल : 44