Current Affairs

भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देना

भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देना

पर्यटन मंत्रालय, देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण और संभावित पर्यटन बाजारों में विभिन्न प्रचार गतिविधियां चलाता है। यह गतिविधियां संबंधित देशों में स्थित भारतीय दूतावासों, राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों और पर्यटन व्यापार क्षेत्र के सहयोग से संचालित की जाती हैं। पिछले पांच वर्षों में की गई इन प्रचार गतिविधियों में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रदर्शनियों, मेलों और आयोजनों में भागीदारी; विदेशी पर्यटन संचालकों, मीडिया और प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए परिचयात्मक यात्राओं (एफएएम) का आयोजन; पर्यटन रोड शो और भारतीय खाद्य उत्सवों का आयोजन; स्थानीय पर्यटन संचालकों और अन्य उद्योग हितधारकों के साथ संपर्क; और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार शामिल हैं।

प्रचार संबंधी गतिविधियों को संचालित करने में खर्च की गई राशि का विवरण इस प्रकार है:

वर्ष

वास्तविक व्यय (करोड़ रुपये में)

2020-21

108.09

2021-22

09.42

2022-23

15.89

2023-24

51.03

2024-25

31.99

 

पर्यटन मंत्रालय प्रतिवर्ष देश में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या का संकलन करता है। वर्ष 2020 से 2024 के दौरान भारत में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों (आईटीए) का विवरण नीचे दिया गया है:

वर्ष

आईटीए (लाख में)

2020

63.37

2021

70.10

2022

143.30

2023

188.99

2024

205.69

 

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर के माध्यम से दी।

***

आगंतुक पटल : 69