Monday, January 5, 2026
Latest:
Current Affairs

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सामाजिक कल्याण के लिए सुभाषितम के माध्यम से परोपकारी विचारों की शक्ति पर जोर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सामाजिक कल्याण के लिए सुभाषितम के माध्यम से परोपकारी विचारों की शक्ति पर जोर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सामाजिक कल्याण को आगे बढ़ाने में परोपकारी सोच के महत्व पर जोर दिया है।

श्री मोदी ने इस बात का उल्‍लेख किया कि अच्‍छी सोच और सकारात्मक संकल्प को बढ़ावा देने से सभी प्रयासों की पूर्ति होती है, जो इस शाश्वत संदेश को सुदृढ़ करती है कि व्यक्तिगत सद्गुण सामूहिक प्रगति में योगदान देता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में प्राचीन ज्ञान का संदर्भ देते हुए कहा :

कल्याणकारी विचारों से ही हम समाज का हित कर सकते हैं।

यथा यथा हि पुरुषः कल्याणे कुरुते मनः।

तथा तथाऽस्य सर्वार्थाः सिद्ध्यन्ते नात्र संशयः।।

कल्याणकारी विचारों से ही हम समाज का हित कर सकते हैं।

यथा यथा हि पुरुषः कल्याणे कुरुते मनः।

तथा तथाऽस्य सर्वार्थाः सिद्ध्यन्ते नात्र संशयः।। pic.twitter.com/HAX4rgpgQD

आगंतुक पटल : 3510