Current Affairs

प्रधानमंत्री ने महात्मा अय्यंकाली को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने महात्मा अय्यंकाली को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा अय्यंकाली की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के चिरस्थायी प्रतीक के रूप में स्मरण किया। श्री मोदी ने शिक्षा और समानता के प्रति महात्मा अय्यंकाली की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी विरासत समावेशी विकास की दिशा में राष्ट्र के बढ़ते कदम को प्रेरित करती रहेगी।

सोशल मीडिया साइट X पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा:

“महात्मा अय्यंकाली को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है। वे ज्ञान और शिक्षा के प्रति भी अत्यंत समर्पित थे। उनके प्रयास आने वाली पीढ़ियों को न्यायसंगत और समतामूलक समाज के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

Tributes to Mahatma Ayyankali on his Jayanti. He is remembered as an icon of social justice and empowerment. He was also deeply passionate about knowledge and learning. His efforts will continue motivating generations to work towards a just and equitable society.

മഹാത്മാ അയ്യങ്കാളിയുടെ ജയന്തി ദിനത്തിൽ അദ്ദേഹത്തിന് ആദരാഞ്ജലികൾ. സാമൂഹിക നീതിയുടെയും ശാക്തീകരണത്തിന്റെയും അടയാളമായി അദ്ദേഹം ഓർമ്മിക്കപ്പെടുന്നു. അറിവിലും പഠനത്തിലും അദ്ദേഹത്തിന് അഗാധമായ അഭിനിവേശമുണ്ടായിരുന്നു. അദ്ദേഹത്തിന്റെ പരിശ്രമങ്ങൾ,നീതിയും സമത്വവും നിറഞ്ഞ ഒരു സമൂഹത്തിനായി…

Visitor Counter : 1315