Current Affairs

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री मोदी ने कहा कि डॉ. कलाम को एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने युवा मन को जागृत किया और राष्ट्र को बड़े स्वप्न देखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हमें स्मरण कराता है कि सफलता के लिए विनम्रता और अथक परिश्रम आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हम डॉ. कलाम के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और करूणामय भारत का निर्माण करना जारी रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा;

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्हें एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने युवा मन को जागृत किया और हमारे देश को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें स्मरण दिलाता है कि सफलता के लिए विनम्रता और अथक परिश्रम अत्यंत आवश्यक है। हम उनके द्वारा देखे गए भारत का निर्माण करते रहें… एक ऐसा भारत जो सशक्त, आत्मनिर्भर और करुणामय हो।

https://x.com/narendramodi/status/1978291330418622968?s=46

Visitor Counter : 1111