Current Affairs

प्रधानमंत्री ने ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना पर एक लेख साझा किया; य‍ह परियोजना इस क्षेत्र को हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री और हवाई संपर्क के एक प्रमुख केंद्र में परिवर्तित कर देगी

प्रधानमंत्री ने ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना पर एक लेख साझा किया; य‍ह परियोजना इस क्षेत्र को हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री और हवाई संपर्क के एक प्रमुख केंद्र में परिवर्तित कर देगी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक लेख साझा किया जिसमें ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के बारे में जानकारी दी गई है। यह परियोजना सामरिक, रक्षा और राष्ट्रीय महत्व की है तथा इस क्षेत्र को हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री और हवाई संपर्क के एक प्रमुख केंद्र में बदल देगी।

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्‍द्र यादव बताते हैं कि सामरिक, रक्षा और राष्ट्रीय महत्व की ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना इस क्षेत्र को हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री और हवाई संपर्क के एक प्रमुख केंद्र में परिवर्तित कर देगी। उन्होंने इसे अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी के लिए एक-दूसरे का पूरक होने का एक प्रमुख उदाहरण बताया।

Union Minister Shri @byadavbjp explains that the Great Nicobar Island Project, which is of strategic, defence and national importance, transforms the region into a major hub of maritime and air connectivity in the Indian Ocean Region. He highlights it as a prime example of… https://t.co/dgoPUHy2qa

Visitor Counter : 29