Current Affairs

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ से हुई मौतों पर दुख प्रकट किया है। श्री मोदी ने इस हादसे में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की भी कामना की।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये का अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया;

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुई भगदड़ से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हों।

PMNRF से जान गंवाने वालों के परिवार वालों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये  अनुग्रह राशि दी जाएगी: PM @narendramodi”

Pained by the stampede in Venkateswara Swamy Temple in Srikakulam, Andhra Pradesh. My thoughts are with those who have lost their near and dear ones. I pray that the injured recover soon.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be given to the next of kin of those who…

ఆంధ్రప్రదేశ్‌లోని శ్రీకాకుళంలోగల వెంకటేశ్వర స్వామి ఆలయంలో జరిగిన తొక్కిసలాట అత్యంత బాధాకరం. తమ సన్నిహితులను,కుటుంబసభ్యులను కోల్పోయిన వారికి ప్రగాఢ సంతాపం తెలియజేస్తున్నాను. గాయపడినవారు త్వరగా కోలుకోవాలని ప్రార్థిస్తున్నాను.

ప్రాణాలు కోల్పోయిన వారి బంధువులకు పీఎం ఎన్ ఆర్ ఎఫ్…

Visitor Counter : 518