Current Affairs

पीएफआरडीए ने ‘राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए परामर्श पत्र जारी किया

पीएफआरडीए ने ‘राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए परामर्श पत्र जारी किया

पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने “राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का संवर्धन: लचीली, सुनिश्चित और पूर्वानुमानित पेंशन योजनाओं के लिए प्रस्ताव” पर परामर्श पत्र जारी किया है। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) की इस पहल में अंशधारकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद की आय में अधिक निश्चितता और पूर्वानुमान प्रदान करने के लिए उन्नत विकल्प दिए गए हैं।

30 सितंबर, 2025 को जारी परामर्श पत्र में एनपीएस ढांचे के अंतर्गत तीन अलग-अलग योजनाओं का प्रस्ताव है। सुनिश्चित और लचीले पेंशन भुगतान के लिए बनाई गई यह योजनाएं विभिन्न ग्राहकों की निम्‍न आवश्यकताओं को पूरा करेंगी:

हितधारकों की टिप्पणियों के लिए निमंत्रण

परामर्श पत्र पीएफआरडीए की वेबसाइट पर अनुसंधान एवं प्रकाशन टैब के अंतर्गत उपलब्ध है।

(लिंक: https://pfrda.org.in/en/web/pfrda/w/consultation-paper )

पीएफआरडीए एनपीएस प्रतिभागियों, संभावित अंशधारकों, पेंशन फंड, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और आम जनता सहित सभी हितधारकों से प्रतिक्रिया मांग रहा है। प्राधिकरण इन योजनाओं के सफल विकास और कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावों की गहन समीक्षा और रचनात्मक सुझावों को प्रोत्साहित करता है।

हितधारकों से अनुरोध है कि वे परामर्श पत्र में दिए गए फीडबैक टेम्पलेट का उपयोग करते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक अपनी टिप्पणियां, इनपुट और फीडबैक प्रस्तुत करें।

Visitor Counter : 676