निर्वाचन आयोग ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की
निर्वाचन आयोग ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की


मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन, नई दिल्ली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव श्री डी. राजा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की और उनके सुझाव प्राप्त किए।
पृष्ठभूमि
निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही बातचीत के क्रम में यह बैठक आयोजित की गई। इस तरह के संवाद लंबे समय से महसूस की जा रही उस आवश्यकता को पूरा करती हैं,जिसमें रचनात्मक चर्चा के जरिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अध्यक्ष सीधे निर्वाचन आयोग के साथ अपने सुझाव और चिंताएं साझा कर सकें। यह पहल निर्वाचन आयोग के सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढाँचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और मज़बूत बनाने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।
पिछले 150 दिनों के दौरान कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें से सीईओ द्वारा 40 बैठकें , डीईओ द्वारा 800 बैठकें तथा ईआरओ द्वारा 3879 बैठकें आयोजित की गईं , जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल
क्रम
संख्या
राजनीतिक दल का नाम
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
बैठक की तिथि
1.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
कुमारी मायावती (पार्टी अध्यक्ष)
06 मई, 2025
2.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
श्री. जगत प्रकाश नडडा (पार्टी अध्यक्ष)
08 मई, 2025
3.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
श्री एम.ए. बेबी (महासचिव)
10 मई, 2025
4.
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
श्री कॉनराड संगमा (पार्टी अध्यक्ष)
13 मई, 2025
5.
आम आदमी पार्टी (आप)
श्री अरविंद केजरीवाल (राष्ट्रीय संयोजक)
15 मई, 2025
मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी
6.
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी)
सुश्री चंद्रिमा भट्टाचार्य (अधिकृत प्रतिनिधि)
1 जुलाई, 2025
7.
युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी
श्री वाई.वी. सुब्बा रेड्डी
3 जुलाई, 2025
8.
समाजवादी पार्टी
श्री रामगोपाल यादव (महासचिव)
3 जुलाई, 2025
9.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी
श्री असदुद्दीन औवेसी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
7 जुलाई, 2025
10.
तेलुगु देशम पार्टी
श्री पल्ला श्रीनिवास राव (प्रदेश अध्यक्ष)
15 जुलाई, 2025
11।
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
श्री एन.आर. एलंगो
17 जुलाई, 2025
12.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी (मुक्ति))
श्री संजय शर्मा (अधिकृत प्रतिनिधि)
22 जुलाई, 2025
13.
टिपरा मोथा पार्टी
श्री बृषकेतु देबबर्मा (महासचिव)
23 जुलाई, 2025
14.
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम
श्री षणमुगम (अधिकृत प्रतिनिधि)
24 जुलाई, 2025
15.
शिवसेना
श्री उदय सामंत
29 जुलाई, 2025
16.
जनता दल (यूनाइटेड)
श्री अफाक अहमद खान (अधिकृत प्रतिनिधि)
31 जुलाई, 2025
17.
इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा
श्री प्रेम कुमार रियांग (पार्टी अध्यक्ष)
1 अगस्त, 2025
18.
भारत राष्ट्र समिति
श्री कल्वाकुंतला तारक रामाराव (कार्यकारी अध्यक्ष)
5 अगस्त, 2025
19.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
श्री एके बाजपेयी (उपाध्यक्ष)
7 अगस्त, 2025
20.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
श्री बृजमोहन श्रीवास्तव (अधिकृत प्रतिनिधि)
12 अगस्त, 2025
21.
बीजू जनता दल
श्री देबी प्रसाद मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अधिकृत प्रतिनिधि)
19 अगस्त, 2025
22
जनता दल (सेक्युलर)
श्री के.आर. शिवकुमार (राष्ट्रीय महासचिव एवं अधिकृत प्रतिनिधि)
21 अगस्त, 2025