देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या नवंबर 2025 में एक अरब के पार
देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या नवंबर 2025 में एक अरब के पार
नवंबर 2025 के महीने में देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या एक अरब (100 करोड़) का आंकड़ा पार कर गई।
पिछले 10 वर्षों में भारत में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में छह गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। नवंबर 2015 के अंत में 131.49 मिलियन (13.15 करोड़) ब्रॉडबैंड ग्राहक थे, जो नवंबर 2025 के अंत तक बढ़कर एक अरब (100.37 करोड़) हो गए।