दूरसंचार विभाग में संचार लेखा के प्रधान नियंत्रक नवंबर में दिल्ली और एनसीआर में दूरसंचार पेंशनधारक जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन करेंगे
दूरसंचार विभाग में संचार लेखा के प्रधान नियंत्रक नवंबर में दिल्ली और एनसीआर में दूरसंचार पेंशनधारक जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन करेंगे
दूरसंचार विभाग (डीओटी) के संचार लेखा के प्रधान नियंत्रक की ओर से पेंशनधारकों की सुविधा के लिए 2025 में नवंबर महीने के दौरान प्रधान सीसीए दिल्ली कार्यालय, दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005, पूर्वी कोर्ट, जनपथ, नई दिल्ली स्थित एक्सटेंशन काउंटर और दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एमटीएनएल/ बीएसएनएल के परिसरों में दूरसंचार पेंशनधारक जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
पेंशनधारकों से अनुरोध है कि वे इन शिविरों में आकर अपनी सुविधा के हिसाब से जीवन प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ सुविधाओं का लाभ उठाएं।
पेंशनभोगी सुविधा शिविर का कार्यक्रम निम्नलिखित है:
क्रम संख्या
स्थान
दिनांक
1
सी-10 यमुना विहार, मेन एक्सचेंज बिल्डिंग, दिल्ली
04.11.2025
2
बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग सेक्टर-15, जीएमटी बिल्डिंग, फरीदाबाद, हरियाणा
04.11.2025
3
लक्ष्मी नगर टेलिकॉम एक्सचेंज बिल्डिंग, दिल्ली
06.11.2025
4
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, नरेला, दिल्ली
07.11.2025
5
नेहरू प्लेस टेलिकॉम एक्सचेंज बिल्डिंग, न्यू दिल्ली
10.11.2025
6
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, द्वारका सेक्टर-6, दिल्ली
11.11.2025
7
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली
12.11.2025
8
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, दिल्ली कैंट, न्यू दिल्ली
13.11.2025
9
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, जनकपुरी, न्यू दिल्ली
14.11.2025
10
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, हौज खास, न्यू दिल्ली
17.11.2025
11
सीएमसी, बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर-12, गुरुग्राम, हरियाणा
18.11.2025
12
बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर-19, नोएडा, यू.पी.
19.11.2025
13
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, राजौरी गार्डन, न्यू दिल्ली
20.11.2025
14
एएलटी सेंटर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
21.11.2025
15
एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, नजफगढ़, दिल्ली
24.11.2025
सुविधा शिविरों का समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
पेंशनधारक सुविधा शिविरों में सुविधाएं:
नोट: जिन पेंशनभोगियों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, वे इसके लिए शिविर में शामिल नहीं हो सकते हैं।
***