Sunday, October 12, 2025
Latest:
Current Affairs

डॉ. मनसुख मांडविया ने साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, सोनीपत का दौरा किया, सुविधाओं की समीक्षा की एवं एथलीटों, कोचों व स्टाफ के साथ संवाद किया

डॉ. मनसुख मांडविया ने साई राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, सोनीपत का दौरा किया, सुविधाओं की समीक्षा की एवं एथलीटों, कोचों व स्टाफ के साथ संवाद किया

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल और श्रम एवं रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने आज चल रहे प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे की समीक्षा करने और कोचों, एथलीटों तथा सहायक कर्मचारियों के साथ बातचीत करने के लिए सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) का दौरा किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XQ22.jpg

केंद्र में दोपहर में उनके आगमन पर, साई  के वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. मांडविया का स्वागत किया और उन्हें सोनीपत परिसर में चल रही गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी परियोजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029WTG.jpg

केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत तीरंदाजी उत्कृष्टता केंद्र के निरीक्षण के साथ की, जहाँ उन्होंने कोचों और एथलीटों के साथ बातचीत की। उन्होंने उनके समर्पण की सराहना की और जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा को पोषित करने के लिए वैज्ञानिक प्रशिक्षण विधियों को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QFGF.jpg

डॉ. मांडविया नेएक पेड़ माँ के नामपहल के तहत एक वृक्षारोपण गतिविधि में भी भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0047S5P.jpg

इसके बाद, मंत्री ने तीरंदाजी रेंज, कबड्डी कोर्ट, मेडिकल सेंटर, कुश्ती हॉल, स्पोर्ट्स साइंस विभाग, और स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग हॉल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने उपलब्ध प्रशिक्षण और खेल विज्ञान सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने एथलीटों की तैयारी में प्रौद्योगिकी और स्पोर्ट्स साइंस के समन्वय की सराहना की और नियमित स्वास्थ्य एवं प्रदर्शन मूल्यांकन के महत्व पर जोर दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0052ISJ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006MGS4.jpg

डॉ. मांडविया  ने बहुउद्देशीय हॉल (एमपीएच), निर्माणाधीन हाई परफार्मेंस सेंट (एचपीसी) और इंडोर कबड्डी हॉल का भी निरीक्षण किया, और इस बात पर ध्यान दिया कि भारत के एथलीटों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0074DDQ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008Y8GY.jpg

दौरे का समापन कोचों और कर्मचारियों के साथ बातचीत से हुआ, जहाँ मंत्री ने भारत के खेल ईकोसिस्टम में उनके योगदान की सराहना की और 2047 तक विकसित भारतके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एक मजबूत खेल संस्कृति के निर्माण के सरकारी दृष्टिकोण को दोहराया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0099WH6.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010PA6G.jpg

Visitor Counter : 225