Wednesday, January 28, 2026
Latest:
Current Affairs

टेली लॉ सर्विसेज द्वितीय चरण सेवा

टेली लॉ सर्विसेज द्वितीय चरण सेवा

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज लोकसभा में बताया कि न्याय तक समग्र पहुंच के लिए अभिनव समाधान के रूप में तैयार की गई केंद्रीय योजना न्याय बंधु कार्यक्रम के तहत 2023 में शुरू हुई टेली लॉ द्वितीय चरण सेवाओं से 30 नवंबर , 2025 तक 61,98,407 लोग लाभान्वित हुए हैं।

साथ ही न्याय सेतु नाम के एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट को आभासी विधिक सहायक के रूप में विकसित किया गया है।

30 नवंबर, 2025 तक, न्याय बंधु एप पर निःशुल्क सेवा प्रदान करने वाले अधिवक्ताओं की पंजीकृत संख्या 9 हज़ार 776 है और उनके द्वारा निपटाए गए मामलों में महिला एवं बाल सुरक्षा, पारिवारिक और वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल उत्पीड़न सहित दीवानी और आपराधिक दोनों तरह के मामले शामिल हैं।

आगंतुक पटल : 238