Current Affairs

जुलाई, 2025 तक 20.36 लाख नए श्रमिक ईएसआई स्कीम के अंतर्गत नामांकित होंगे

जुलाई, 2025 तक 20.36 लाख नए श्रमिक ईएसआई स्कीम के अंतर्गत नामांकित होंगे

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई, 2025 में 20.36 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं।

जुलाई, 2025 तक 31,146 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई स्कीम के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

शीर्ष

जून 2025

जुलाई 2025

वृद्धि

माह के दौरान नए पंजीकृत कर्मचारियों की संख्या

19,37,314

20,36,008

98,694

 

आंकड़ों से पता चलता है कि माह के दौरान जोड़े गए कुल 20.36 लाख कर्मचारियों में से 9.85 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 48.37 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं।

इसके अतिरिक्त, पेरॉल डेटा का जेंडर-वार विश्लेषण प्रदर्शित करता है कि जुलाई, 2025 में जोड़े गए कुल 20,36,008 कर्मचारियों में से महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 4.33 लाख रहा है। इसके अलावा, जुलाई, 2025 के महीने में ईएसआई स्कीम के तहत कुल 88 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने की ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

पेरॉल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा सृजन एक सतत प्रक्रिया है।

Visitor Counter : 483