जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा
खेलो इंडिया योजना के तहत, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में हर जिले में सामान्य मानदंडों के अनुसार 5 खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी) स्थापित करने का प्रावधान अधिसूचित किया गया है। यह जम्मू और कश्मीर के लिए एक विशेष कदम है। अब तक इस केंद्र शासित प्रदेश में 100 खेलो इंडिया केंद्र अधिसूचित किए जा चुके हैं।
मंत्रालय द्वारा निधियों का आवंटन राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-वार न होकर, योजना-वार किया जाता है। पिछले दो वर्षों के दौरान खेलो इंडिया योजना और राष्ट्रीय खेल विकास कोष के तहत जम्मू और कश्मीर सहित आवंटित और इस्तेमाल किए गए धन का विवरण नीचे दिया गया है:-
(करोड़ रुपये में)
वर्ष
खेलो इंडिया
आवंटन
व्यय
व्यय
2023-24
880
872.2
150.18
2024-25
746.54
620.75
101.51
यह जानकारी युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।