गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग का वर्ष 2024-25 के लिए 300 से कम कर्मियों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार) प्रदान किया जाएगा

राजभाषा हिंदी में सर्वोत्तम कार्य के लिए, प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग का 300 से कम कार्मिकों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में, गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के वर्ष 2024-25 के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम पुरस्कार) के लिए चयन किया गया है। गौरतलब है कि प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग को यह पुरस्कार लगातार दूसरे वर्ष प्रदान किया जा रहा है। पिछले वर्ष 14 सितम्बर 2024 को हिंदी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में यह पुरस्कार माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव श्री वी. श्रीनिवास को प्रदान किया गया था।
संघ की राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग प्रतिबद्ध है और इन प्रयासों के परिणामस्वरूप विभाग में राजभाषा का प्रयोग निरंतर बढ़ रहा है। विभाग अपने सभी अनुभागों और संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त निकायों में संघ की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन की समुचित निगरानी करता है।