Current Affairs

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल (25 जनवरी, 2026) राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी में प्रसारित होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद, दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9:30 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगी।

आगंतुक पटल : 202