Current Affairs

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. बघेल द्वारा विशेष अभियान के पांचवें चरण की समीक्षा के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. बघेल द्वारा विशेष अभियान के पांचवें चरण की समीक्षा के अंतर्गत पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने विशेष अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत प्रगति का आकलन करने के लिए कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने और अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में विभाग के प्रयासों की सराहना की।

प्रो. बघेल ने एक समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की। इसमें सचिव (डीएएचडी) श्री नरेश पाल गंगवार, नोडल और उप-नोडल अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इसमें विभाग की उपलब्धियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। बैठक के दौरान प्रो. बघेल ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार और स्थायी प्रभाव के लिए स्थायी अपशिष्ट निपटान प्रथाओं को अपनाने के महत्व पर बल दिया।

Visitor Counter : 148