Current Affairs

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 75वें संविधान दिवस पर भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने 75वें संविधान दिवस पर भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

संविधान दिवस 2025 पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस अवसर पर देश के प्रत्येक नागरिक को शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, भारतीय संविधान निर्माताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “भारतीय लोकतंत्र को सशक्‍त और जीवंत बनाने में योगदान देने वाले सभी महान लोगों को कोटि-कोटि नमन।” संविधान के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए श्री यादव ने कहा, “हमारा संविधान यह संकल्प लेता है कि देश में सभी को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय मिले और उनकी आस्था, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता की रक्षा हो।”

सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं।

देश में सभी को राजनीतिक,आर्थिक और सामाजिक न्याय मिले तथा उनके विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता सुरक्षित रहे, यह हमारे संविधान का संकल्प है।

भारतीय लोकतंत्र को सशक्त और जीवंत बनाने में अपना योगदान देने वाली सभी महानुभावों को कोटि-कोटि… pic.twitter.com/Pvjcl4vYqd

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (ईएफसीसी) श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘एक्स’ पर लिखा, “इस संविधान दिवस पर, हम उन दूरदर्शी लोगों का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे लोकतंत्र को आकार दिया और ईमानदारी तथा एकता के साथ इसके आदर्शों को बनाए रखने के अपने कर्तव्य की पुष्टि करते हैं।”

Our Constitution is a promise we carry in our hearts.

On this #ConstitutionDay, we honor the visionaries who shaped our democracy and reaffirm our duty to uphold its ideals with integrity and unity.
May its spirit guide India forward.
#SamvidhanDiwas pic.twitter.com/Txz8QCBuNR

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन में सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर भारत के संविधान के प्रति अपना संकल्‍प दोहराया। केंद्रीय पर्यावरण सचिव श्री तन्मय कुमार के नेतृत्व में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान दिवस मनाया और इस अवसर पर भारतीय संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर सचिव (ईएफसीसी) ने #एकपेड़मांकेनाम के तहत पौधारोपण भी किया तथा संविधान में निहित देश में पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक के मौलिक कर्तव्य के प्रति संकल्‍प की पुष्टि की।

  

देश भर में मंत्रालय के अंतर्गत सभी संगठनों, संस्थानों और कार्यालयों ने प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया, साथ ही भारत के 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में वेबिनार/कार्यशालाओं/ऑनलाइन क्विज़ आदि जैसी अन्य गतिविधियों में भाग लिया।

Visitor Counter : 610