Thursday, June 26, 2025
Latest:
Current Affairs

कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के 2024-25 के द्वितीय अग्रिम अनुमान

कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के 2024-25 के द्वितीय अग्रिम अनुमान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देशभर में बागवानी फसलों के क्षेत्रफल व उत्पादन के वर्ष 2024-25 के द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी करते हुए बताया कि बागवानी फसलों का क्षेत्रफल गत वर्ष से 1.81 लाख हेक्टयर बढ़कर 292.67 लाख हेक्टयर हो गया है। उन्होंने बताया कि बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 3677.24 लाख टन हो गया, वहीं 2023-24 की तुलना में बागवानी फसलों का उत्पादन 129.80 लाख टन ज़्यादा है। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमारे बागवानी किसानों की कड़ी मेहनत, वैज्ञानिकों के योगदान एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र की लगातार प्रगति हो रही है, जिसमें बागवानी का योगदान अहम है। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बताया कि फल-सब्जी, आलू-प्याज के उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, इसके लिए उन्होंने बागवानी के किसान भाइयों-बहनों व वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और अन्य सरकारी स्त्रोत वाली एजेंसियों से प्राप्त सूचना के आधार पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संकलित विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के वर्ष 2024-25 के जो द्वितीय अग्रिम अनुमान जारी किए हैं, वे इस प्रकार हैं-

कुल बागवानी

2023-24

2024-25

2024-25

(अंतिम)

(प्रथम अग्रिम अनुमान)

(द्वितीय अग्रिम अनुमान)

क्षेत्रफल (लाख हेक्टेयर में)

290.86

288.39

292.67

उत्पादन (लाख टन में)

3547.44

3620.86

3677.24

 

2024-25 (द्वितीय अग्रिम अनुमान) के मुख्य बिंदु: